{"_id":"59df0a8e4f1c1bc8678b570e","slug":"weekly-love-rashiphal-or-rashifal-13th-october-to19th-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सप्ताह के अंत तक इस राशि वाले प्रेमी हो जाएंगे एक, जानेें अपनी लव लाइफ के बारे में","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
सप्ताह के अंत तक इस राशि वाले प्रेमी हो जाएंगे एक, जानेें अपनी लव लाइफ के बारे में
Fri, 13 Oct 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Fri, 13 Oct 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए अक्टूबर माह का ये सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष राशिः प्रेमी की अच्छी आदतों को नजरअंदाज न करें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
ये सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। सप्ताह के आरंभ में आप दोनों के संबंध भले ही मधुर दिखें, लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में आप दोनों का मिलना और बातचीत करना किन्हीं कारणों से कम हो सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप किन्हीं कारणों से उलझनों में घिरे रह सकते हैं, जिनकी वजह से आप प्रेमी के पास नहीं जा पाएंगे। इनका कारण आपकी अपने घरेलू कारण भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी आपकी परेशानियों को बांटने का पूरा प्रयास करेगा और हर मोड़ पर आपके साथ खडा रहेगा। आप अपने ऊपर भी भरोसा रखें। उसकी अच्छी आदतों को नजर अंदाज करने का प्रयास ना करें।
वृष राशिः सप्ताह के अंत तक एक हो जाएंगे आप
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आप सप्ताह के शुरुआत में सबसे पहले अपनी और प्रेमी की मानसिकता को एक ही स्तर पर लाने का प्रयास कर सकते हैं और इसके लिए आप लगातार किसी ना किसी बहाने बातचीत जारी रखना होगा। यह बातचीत आमने सामने भी हो सकती है या संचार के अन्य साधनों के जरिए बोलकर या लिखकर भी की जा सकती है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने तक आप दिल से प्रयास कर सकते हैं और आखिरकार आप एक हो ही जाएंगे। सप्ताह का पहला भाग प्रेम का इजहार करते-करते बीत सकता है और दूसरे भाग में आप दोनों एक-दूसरे की कमियों को जानने का प्रयत्न करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः मनमुटाव बढ़ने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा नही कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय आपके बीच मनमुटाव बढने की संभावना बन रही है। यदि वर्तमान संबंधों से पूर्व भी आपका कोई संबंध रहा है तब उसे लेकर किसी तरह की परेशानी अा सकती है। आप पिछ्ले संबंधों की चर्चा ही करना बंद कर दें अन्यथा समय-समय पर इनकी वजह से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के बाद का समय आपके प्रेमी जीवन के लिए शुभ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेमी की स्वतंत्रता पर न लगाए अंकुश
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपके प्रेमी का भी स्वतंत्र अस्तित्व है और वह भी अपनी इच्छा से अन्य कामों में रुचि ले सकता है। आप उसकी स्वतंत्र जिन्दगी पर अंकुश लगाना आरम्भ कर देंगे तब वह आपसे कटना आरंभ कर सकता है। आप अपनी मर्जी को प्रेमी पर न थोपें अन्यथा प्रेमी आपसे बातें छिपाना आरंभ कर सकता है। सप्ताह का आरंभ कुछ गलतफहमियों से हो सकता है, लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में इन गलतफहमियों के दूर होने की संभावना भी बनती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।