फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये राशि वाले इस सप्ताह लेंगे रोमांटिक डेट का मजा, जानेें अपनी लव लाइफ के बारे में

Fri, 10 Nov 2017 07:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 10 Nov 2017 07:10 AM IST
विज्ञापन
weekly love rashiphal or rashifal 10th november to 16th november
हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए नवंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।

मेष राश‌िः बैचेन रहेगा मन

weekly love rashiphal or rashifal 10th november to 16th november
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

आप किसी को अत्यधिक चाहते हैं और उसे अपना जीवन बनाने को भी तैयार है, लेकिन क्या वह यही भावना आपके प्रति भी रख रहा है। आपने उसे मन की बात कही भी है या नही? आप पहले मन की बात कहें फिर आगे की सोचें। जब तक आप उसे कुछ बताएंगे नहीं तब वह कैसे आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। वैसे भी सप्ताह का आरंभिक भाग आपके मन को बेचैन करने वाला रहेगा, इसलिए आपको सप्ताह के दूसरे भाग में मन की बात नि:संकोच कह देनी चाहिए।

वृष राश‌िः मुश्किलों से भरा रहेगा सप्ताह

weekly love rashiphal or rashifal 10th november to 16th november
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

सप्ताह का शुरुआती समय आपके प्रेमी जीवन के लिए पक्ष में कहा जा सकता है, लेकिन दूसरा भाग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसलिए आपको जो भी प्रेमभरी बातें करनी है या कहीं घूमने जाना है, वह सब आप आरंभिक समय में ही कर लें। आपको यदि प्रेम का इजहार भी करना है तब भी आप इसी समय में करें। डेट पर जाने का सोच रहे हैं, तब ज्यादा सोचिए मत और आप आरंभिक समय का सदुपयोग इसी काम के लिए कर सकते हैं। दूसरा भाग आपके लिए जरा मुश्किलों वाला कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः रिश्तों में सुधार होने की संभावना

weekly love rashiphal or rashifal 10th november to 16th november
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

सप्ताह का आरंभ आप दोनों के मध्य उभरे मतभेदों से हो सकता है और यह कब झगडों और अलगाव का रुप ले लेंगे आपको खुद पता नहीं चल पाएगा। आपको अपनी भावनाओं को इतना भी नहीं बहने देना चाहिए कि उसमें सभी कुछ बह जाए। सप्ताह का दूसरा भाग आपके संबंधों में कुछ सुधार होने की संभावना को दिखाती है, लेकिन प्रेमी की जिद के सामने शायद आप हार मान लें। आप उसकी ईगो को कम नहीं करा पाएंगे। सप्ताह का अंतिम भाग फ़िर से आपके लिए बहुत सी उलझने पैदा करने वाला हो सकता है, जिसमें आप मकड़ी के जाले की तरह फंसा महसूस कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कर्क राशिः प्रेमी जीवन को लेकर अफवाहों को रोकने का प्रयास करें

weekly love rashiphal or rashifal 10th november to 16th november
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके प्रेम संबंधों को लेकर बहुत अच्छा कहने में कठिनाई है। आपका पहला भाग संबंधों में दरार पैदा कर सकता है और दूसरे भाग में आपको बेकार के लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस सप्ताह प्रेमी से कोई बहाना बनाकर दूर चले जाना चाहिए या कोशिश करनी चाहिए कि आप कम से कम बात करें। प्रेमी जीवन को लेकर फैलने वाली अफवाहों को आपको रोकने का प्रयास करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed