Weekly Horoscope 11-17 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत 11 अगस्त से हो रही है, और यह सप्ताह ग्रहों की विशेष चाल और नक्षत्रों के संगम से प्रभावित होगा। इस सप्ताह में आपको कई बदलाव, नए अवसर और चुनौतियाँ देखने को मिल सकती हैं, जो आपकी ज़िंदगी में कुछ नया लेकर आएंगी। इस सप्ताह का ग्रह गोचर आपके स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग और करियर में सफलता के लिहाज से खास रहेगा। आइए, जानते हैं कि इस सप्ताह के दौरान आपकी राशि के लिए क्या खास होने वाला है।
{"_id":"68957e20e78b264d1801a2ee","slug":"weekly-love-horoscope-11-17-august-2025-venus-dwigrah-yog-blesses-vrishabha-mithun-tula-in-love-life-2025-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saptahik Rashifal (11-17 August): धनु राशि वालों को ऑफिस में रहना होगा सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Saptahik Rashifal (11-17 August): धनु राशि वालों को ऑफिस में रहना होगा सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Fri, 08 Aug 2025 10:20 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:20 AM IST
सार
Saptahik Rashifal 11-17 august 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : amarujala
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए सेहत, संबंध और संपत्ति आदि की दृष्टि से यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आपका पैतृक संपत्ति अथवा किसी अन्य भूमि-भवन आदि को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा है तो किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल आएगा। आपके मित्र काफी मददगार और आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
इस सप्ताह आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। तर्क के साथ अपनी बात रखने पर आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और सम्मान मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको इन दोनों क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिल सकती है।
इस सप्ताह सगे-संबंधियों, इष्ट मित्रों और परिवार के प्रिय सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिव परिवार की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से उचित दूरी बना कर चलना होगा जो अक्सर आपकी छवि को धूमिल करने या फिर आपका उपहास उड़ाने का प्रयास करते रहते हैं। वृष राशि के जातकों को किसी की मीठी बातों में आकर ऐसे निर्णय नहीं लेने चाहिए जिसमें धोखा होने की आशंका बनी हो। यदि आप व्यवसाय से जुड़ें हैं तो धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें।
इस सप्ताह घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद होने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। तमाम तरह के तनाव और जिम्मेदारियों के बीच जीवनसाथी की सेहत भी आपके लिए चिंता का विषय बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्य को विशेष सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपकी एक छोटी सी गलती बॉस के गुस्से का कारण बन सकती है।
इस दौरान आपको समझना होगा कि बॉस इज ऑलवेज राइट, ऐसे में अपने सीनियर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें। परिवार में आर्थिक तंगी के चलते तनाव बना रहेगा। इस सप्ताह प्रेम प्रसंग में सावधानीपूर्वक कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह सोशल मीडिया समाज में प्रदर्शन न करें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। घर और बाहर दोनों जगह आपको लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप बीते कुछ समय से धन की समस्या से जूझ रहे थे या फिर कारोबार आदि में निवेश के लिए आपको आर्थिक मदद की जरूरत थी तो आपकी इस समस्या का समाधान इष्ट मित्रों की मदद से निकल आएगा।
इस सप्ताह आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको आशा से कहीं ज्यादा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों के साथ तर्क-वितर्क करने की बजाय उनसे तालमेल बिठाते हुए अपना काम निकालने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं नये संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। छात्रों का शिक्षा के प्रति भाव सकारात्मक बना रहेगा। उन्हें उनके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको "संतोषं परमं सुखं" पर अमल करते हुए जो मिला है उसके लिए ईश्वर को धन्यवाद देना होगा। इस सप्ताह छात्र वर्ग को उनके परिश्रम के मुकाबले कुछ कम फल मिल सकता है। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार या फिर उच्च शिक्षा आदि के लिए प्रयासरत हैं तो इससे जुड़ी सफलता के लिए आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
इस सप्ताह आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने और अपने कामकाज के प्रति लापरवाह होने से बचना होगा। यदि आप अपने व्यवसाय के विस्तार की अथवा उससे जुड़े कोई बड़ा निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में किसी के भरोसे न रहें, अन्यथा अंतिम क्षणों में सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण आपके काम अटक सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी के कारण शारीरिक कष्ट की आशंका बनी रहेगी।
रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको लोगों के साथ तर्क-वितर्क करने की बजाय उनकी बातों को सुनना और समझना बहुत जरूरी रहेगा। वैवाहिक जीवन में घरेलू समस्याओं को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को काला तिल मिलाकर जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।