प्रेमी जीवन के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा, लेकिन कुुछ राशि वालों को इस सप्ताह उनके सपनों का साथी मिल सकता है। जानिए आपके
प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
ये भी पढ़ें- बाल कटवाने के लिए शुभ होते हैं ये 2 दिन, हर तरफ से बरसता है पैसा
मेष राशिः ब्लाईंट पर जा सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट आप बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए। जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऎसा ना करें जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो जाए।
वृष राशिः सप्ताह के बीच में अपनी भावनाओं को करें व्यक्त
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए और यदि आपको लगता है कि अभी बताना आवश्यक है तब आप सप्ताह के दूसरे भाग में ही अपनी भावनओं को व्यक्त करें।
मिथुन राशिः अपने रिश्ते की कमियों को करें दूर
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
प्रेम संबंधों का आंकलन करना चाहिए कि आप एक-दूसरे को परस्पर क्या दे रहे हैं और क्या आपको देना चाहिए। कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है अथवा आप दोनों कितना परस्पर एक-दूसरे को सच में जानते हैं आदि बहुत सी बातें आपको आपके प्रेमी जीवन का आईना दिखाने के लिए काफी हैं जिन्हें जानकर आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर सकें।
ये भी पढ़ें- शुरू हुअा राज पंचक, 9 सितंबर तक भूलकर भी न करें ये 5 काम
कर्क राशिः साथी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा।