{"_id":"577f41c34f1c1b6f0c7fc6ca","slug":"weekly-love-astrology-8-july-to-14-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते इन राशि वालों पर चढ़ेगा प्यार का जबरदस्त खुमार","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इस हफ्ते इन राशि वालों पर चढ़ेगा प्यार का जबरदस्त खुमार
Sat, 09 Jul 2016 11:21 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रेम के कारक ग्रह शुक्र इन दिनों चन्द्रमा की कर्क राशि में हैं। 11 जुलाई को इस राशि में बुध का भी प्रवेश होने वाला है। इन दोनों ग्रहों का संयोग बहुत ही सुखद रहने वाला है। ऐसे में इसका प्रभाव आपके प्रेम संबंध पर कैसा रहेगा जान लीजिए।
मेष राशि: गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें
2 of 13
मेष राशि
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें अन्यथा आपको कोई न कोई दिक्कत या लांछन सहना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा वर्ना रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग तथा अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। प्रेम संबंधों के लिए आने वाला यह समय कई प्रकार की स्थितियों को देने वाला हो सकता है। इस स्थिति में आप प्रेम संबंधों में विचारशील बने रहेंगे।
वृष राशि: यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा कहा जा सकता है
3 of 13
वृष राशि
प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा कहा जा सकता है लेकिन जो भी दिक्कते अथवा उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव अथवा झगड़े उभर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो तथा वैचारिक मतभेद से होगा और आपका कोई जानकर मध्यस्थता करके सुलह कराने का प्रयास भी करेगा।मध्य भाग में कुछ बातचीत हो भी सकती है लेकिन उसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा
4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड़ सा जाता है। आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है। आप दोनों विपरीत स्थितियों में भी परस्पर एक-दूसरे का साथ छोड़ने वाले नहीं होगें। आप प्रेमी के साथ इस हफ़्ते की प्लानिंग कर सकते हैं कि कब और कहां-कहां पर मिला जा सकता है, फिर निर्धारित समय और स्थान पर आपका मिलन संभव हो पाएगा लेकिन शायद एकाध बार तय किया प्रोग्राम किन्हीं कारणों से रद्द भी करना पड़ सकता है पर इस कारण आपको परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि ये सब जीवन का हिस्सा है और इसमें किसी का कोई कुसूर नहीं है।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्रेमी और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा
5 of 13
कर्क राशि
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी पार्टी आदि में या क्लब में जाते है तब आपको ड्रिंक्स आदि देखकर ही लेने चाहिए। अंधाधुंध पीने से स्वास्थ्य संबधी विकार हो सकते हैं। यदि आप ड्रिंक नहीं भी करते हैं तब ठंडा-गर्म भी देख कर ही लें अन्यथा गला खराब हो सकता है या फिर बुखार मे भी ये सप्ताह निकल सकता है। यदि बीमार ना भी पड़े तब घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिन्तित रह सकते हैं और डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।