जुलाई के महीने में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य कर्क राशि में पहुंचेंगे, मिथुन का कर्क और फिर सिंह राशि में गोचर होगा। मंगल अपनी राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। शुक्र भी कर्क राशि में रहेंगे। यानी इस महीने कर्क राशि में तीन ग्रहों का प्रवेश होगा ऐसे में यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा देखिए।
मेष राशिः 11 जुलाई तक का समय आपके लिए शुभ और लाभप्रद रहेगा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस महीने राशि के स्वामी मंगल की दृष्टि आपकी राशि पर होने के कारण 11 जुलाई तक का समय आपके लिए शुभ और लाभप्रद रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप काम में सफलता पूर्वक आगे बढ़ेंगे। रुके हुए और अधूरे काम बनेंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। लेकिन 12 तारीख से मंगल फिर से शनि के साथ हो जाएगा जिससे आपको कुछ परेशानियों और उलझनों का सामना करना होगा। अनावश्यक भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है इसलिए अपने महत्वपूर्ण काम 11 जुलाई से पहले निपटाने की कोशिश करें।
वृष राशिः उन्नति के अवसर का फायदा उठा सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आपकी राशि के स्वामी शुक्र 7 जुलाई से राशि से तीसरे घर में होंगे और 9 तारीख से यह उदित होंगे। ऐसे में आपके लिए यह महीना कुल मिलाकर आपके लिए शुभ रहेगा। थोड़ी समझदारी और संयम से काम करेंगे तो लाभ और उन्नति के अवसर का फायदा उठा सकते हैं। इन दिनों धन का लाभ तो मिलेगा लेकिन आपके खर्चे भी अधिक होंगे इसलिए बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। जीवनसाथी और बच्चों से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। सलाह है कि पारिवारिक जीवन में अपनी मनमानी करने से बचें, अच्छा रहेगा।
मिथुन राशिः अचानक लाभ के योग बने हुए हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
10 जुलाई तक राशि स्वामी बुध आपकी राशि में रहेंगे जिससे अचानक लाभ के योग बने हुए हैं। मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। अधूरे और बिगड़े काम बनेंगे। लेकिन जुलाई मध्य से राशि स्वामी बुध दूसरे घर में होने से पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। संबंधियों से सहयोग में कमी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं।
कर्क राशिः शुरुआती परेशानी के बाद सुख मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस महीने आपकी राशि में बुध, सूर्य और शुक्र का संचार होगा। ऐसे में तीनों ग्रहों का असर आपके जीवन पर दिखेगा। महीने के शुरुआती तीन हफ्ते में आप स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। अपच, रक्त चाप, और गर्मी से होने वाली परेशानी हो सकती है। इन दिनों निकट संबंधियों से वाद-विवाद से बचें नहीं तो मन मुटाव बढ़ेगा। महीने का अंतिम सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी चिंता और परेशानी कम होगी। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़कार सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी लाभ और सुख प्राप्त कर सकेंगे।