इस हफ्ते की शुरूआत शुभ ग्रह गुरु के उदय से हुआ है और अंत शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ होने जा रहा है। इन दोनों ही ग्रहों को शुभ और लव लाइफ को प्रभावित करने वाला माना गया है। ग्रहों की स्थिति में इस बदलाव का आपकी लव लाइफ पर कैसा असर रहेगा, जानिए अपनी राशि से।
मेष राशि : अपनी लव लाइफ को लेकर बोरियत महसूस करेंगे
आपके प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके मन में काफी हलचल बनी रह सकती हैं। अपने प्रेम संबंधों से आपको नाखुश देखा जा सकता है। यदि आपको संबंधों में कुछ अच्छा नहीं लग रहा है अथवा आप बोरियत महसूस कर रहे हैं तब आपको संबंधों को घसीटने से अच्छा उनके बारे में कोई ना कोई निर्णय ले लेना चाहिए। एक बात जान लेना जरूरी ये है कि आपके साथ आपका साथी भी परेशान होता है। अगर वह आपसे शिकायत नहीं करता तो इसका अर्थ यह नहीं कि उसे कोई समस्या नहीं है। आपकी शिकायतों से प्रेमी भी उकता चुका होगा।
वृष राशि: सप्ताह का अंत काफी रोमांटिक हो सकता है
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल लाने वाला हो सकता है। आरंभिक समय में आप दोनों के संबंध स्थापित हो सकते हैं लेकिन उसके बाद आप दोनों में से किसी एक को संबंध स्थापित करने पर दुख अथवा आत्मग्लानि हो सकती है, इसलिए बाद में पश्चाताप करने की बजाय आप पहले ही सोच विचार कर लें लेकिन कुछ बातें कई बार ऎसी हो जाती हैं जिनके होने के बाद व्यक्ति पछताता है। अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा तब आप अपने किसी खास मित्र से इस विषय पर परामर्श ले सकते हैं। आप दोनों में से किसी को पछताना नहीं चाहिए क्योंकि एक-दूसरे को लेकर जो भावनाएं आपके मन में है उसे व्यक्त करने का एक तरीका यह भी है।
सप्ताहांत में आप अपनी लव लाइफ में बहुत सी खुशियों को जोड़ना चाहेगें जिससे आने वाले समय को आप अपने हक में कर सकें और जिससे आपके प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूल खिलकर आप दोनों के प्रेम संबंधों को महका सके। इस समय में आप पूर्ण रुप से खुद को प्रेमी के हवाले कर सकते हैं।
मिथुन राशि: पूरे हफ्ते आपसी मतभेद और नोंकझोंक चलता रहेगा
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में ही आप दोनों के मध्य मतभेद देखे जा सकते हैं लेकिन कुछ मतभेद के बाद आप दोनों फिर से सुलह करके साथ में समय बिताने की सोच सकते हैं। पहली वाली गलती को फिर से आप लोग दोहरा सकते हैं जिससे फिर दोबारा मतभेद उभर सकते हैं और इस बार बात कुछ ज्यादा गंभीर हो सकती है। बात बिगड़ने पर आप परस्पर छींटाकशी भी कर सकते हैं। यदि आप अपनी लव लाईफ को पूरी तरह से जीना चाहते हैं तब इन बचकानी हरकतों से ऊपर उठना होगा अन्यथा समय-समय पर आप आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहेगें।
कर्क राशि: शुरुआत में प्यार जबरदस्त, बाद में हौसला पस्त
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है लेकिन जरुरी नहीं कि आगे का सप्ताह भी आपके मनोनुकूल फल प्रदान करें। आपकी एक आदत को बुरा कहा जाता है वो ये कि जिस बात को आप पकड़ लेते हैं फिर केकड़े की भांति उसे छोड़ने का नाम नहीं लेते। सप्ताह के आरंभ में आपको अपने प्रेमी से प्रशंसा भरे शब्द सुनने को मिल सकते हैं लेकिन बाद में आपका यही प्रेमी आपसे खिन्न भी हो सकता हैं क्योंकि आप एक बात के पीछे पड़ गए तो फिर पूरा सप्ताह बरबाद ही समझिए।