देवी कालरात्रि आज इन राशि वालों के जीवन से मिटाएंगी काली रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः आज का दिन आपको आनंदित करने वाला है
आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। प्रभाव बनाने के लिए सज-धज कर निकलें। सावधान रहें, आप किसी के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। भीड़ में आप के प्रति किसी का विशेष ध्यान लगा हुआ है। यह आपकी जिंदगी का अपना पार्टनर भी हो सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन आज मस्ती और खुशी से भरपूर है। आनंद करें।
आज आपकी सफलता की कुंजी है, कार्यालय में सहकर्मियों के साथ काम करने की सही क्षमता का होना। आज की आपकी सफलता सिर्फ आपकी ही नहीं वरन् समूह की है। आपको अपनी प्रेरणादायी योजनाओं से सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाना होगा, जिससे आपके लक्ष्यों तक आप पहुंच सकें।
यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। नवीन कार्य करते हुए आप अवसरों का लाभ लेते हुए लंबा प्रयास कर सकते हैं।
आगे बढ़ें और अपनी अकांक्षाओं को पूरा करें, लेकिन आप अपने लक्ष्य से डगमगाएं नहीं, क्योंकि आपके द्वारा बढ़ाए गए कदम आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं। सेहत से संबंधित परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी और उसके बाद आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। क्यों ना आप जिम जाना शुरु कर दें?
वृष राशिः आपकी उलझन सुलेगी, राहत महसूस करेंगे
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। अब आपकी जिन्दगी सही दिशा में जा रही है इस शांति का मजा लें।
आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ घर में ना बिताकर बाहर निकल कर कुछ मनोरंजन, जैसे कि फिल्म या नृत्य देखने जाएं, जिससे नीरसता खत्म हो जाएगी और आपको फिर से बात करने का अवसर मिलेगा।
यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। आप अपने सारे अवसर खुले रखें ताकि किसी भी निवेश के लिए आपको अधिक सोचने की आवश्यकता ना पड़े।
यह आपका तनावपूर्ण समय रहा है जिसकी वजह से आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ा है। आज आपको महसूस होगा कि आप खुद को जरूरत से ज्यादा ऑफिस के कार्यों में व्यस्त कर रहे हैं। आज तनाव कम करें और पर्याप्त नींद के लिए समय निकालें। आप अपने दिमाग तथा शरीर को आराम दें ताकि आप कल फिर से नई ऊर्जा के साथ काम शुरु कर सकें। इसलिए आज चिंता न करें।
मिथुन राशिः आज आपको क्रोध और आलस पर काबू रखना होगा।
दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कार्ड अथवा उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी। आज आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपको व आपके साथी को सुख प्रदान करेगा।
आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है।
आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। इसमें आपकी समझदारी और हिम्मत काम आएगी। आज इन सब मामलों में अपने दिल की सुनें।
आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस्य भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पाएं। इससे दूसरे को भी परेशानी नहीं होगी। आप नकारात्मक सोच को खत्म करें और तनाव पर ध्यान दें। इससे आप फिर से नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। दूसरे भी आपके मूड की तारिफ करेंगे।
कर्क राशिः आज आपको खुशखबरी मिल सकती है
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।
अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। इसके लिए आपने बहुत इंतजार किया है, इसलिए ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं और मजा लें।
पैसा कमाने के साथ साथ अपने कैरियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से घबराएं नहीं, ये तो आती जाती रहेंगी।
आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। आप अपने हर काम को बेहद सावधानी और सतर्कता से करें। अपने आस-पास की जानकारी रखिए। ध्यान रहे की यात्रा करते समय आपको दूसरों की लापरवाही से नुकसान हो सकता हैं। यातायात के सभी नियमों का पालन कर रफ्तार को धीमी रखें और बेहद सावधानी से वाहन चलाएं। बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।