मेष राशि: सप्ताह के शुरुआत में आप प्यार के मामले में उतावले नजर आएंगे
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल प्रदान करने वाला बना रह सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने संबंधों को लेकर कुछ उतावलापन दिखा सकते हैं और आरंभ में ही सारा का सारा प्रेम प्रेमी पर न्यौछावर करने की धुन आप पर सवार देखी जा सकती है। आपके इस प्रेम से आप भी संतुष्ट नहीं हो पाएंगे और आपके प्रेमी की संतुष्टि का तो सवाल ही नहीं उठता है। इसी कारण सप्ताह का दूसरा भाग आपका मानसिक परेशानी में बीत सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप परिस्थितियों को अनुकूल करने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन प्रेमी आपसे खफा सा ही नजर आएगा। अपने अकेलेपन को दूर करने की आनन फानन में आप फ्लर्ट का सहारा भी ले सकते हैं। इससे आप कुछ राहत महसूस करेगें।
वृष राशि: प्रेम की डगर पर आगे बढ़ने की योजना बनाएं
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपको खुद ब खुद लगेगा कि सभी की झोली में कुछ ना कुछ नया है लेकिन आप खाली झोली लिए ही बैठे हैं। अपनी झोली को प्रेम से भरने के लिए कुछ प्रयास आपकी ओर से होना भी आवश्यक है। आप अपने ईगो को एक किनारे करें और प्रेम की डगर पर आगे बढ़ने की योजना बनाएं कि आने वाले समय में क्या करना चाहिए। आप प्रेमी से उम्मीद रखें लेकिन ताली एक हाथ से नहीं बजेगी! सपनों की दुनिया में प्रेम या मोहब्बत जितने रोमांटिक नजर आते हैं, हकीकत में वह काफी भिन्नता लिए होते हैं। इसलिए जितना जल्दी आप इस वास्तविकता से रुबरु होगे उतना ही आपके प्रेम संबंध भी पनपना आरंभ होगें।
मिथुन राशि: आपस में मनभेद हो सकता है, संभलकर कदम बढ़ाएं
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के एकाध दिन ही हो सकते हैं जिनमें आप अपने लव अफेयर का लुत्फ ले सकते हैं। इस सप्ताह आपकी अपनी बुद्धि भी भ्रमित सी रह सकती है। आप सोचेगें कुछ और करेगें कुछ ओर ही। खुद को दुविधा में फंसा हुआ सा भी महसूस कर सकते हैं। आपको कुछ समय के लिए प्रेम संबंधों को विराम देना चाहिए। प्रेमी से आप कोई भी अच्छा सा बहाना बनाकर बता सकते हैं। बिना मन के यदि आप संबंधों को बनाए रखते हैं तब आप लड़ाई झगड़े और मतभेदों के सिवा कुछ हासिल ना होगा। यदि प्रेमी समझदार है तो आप अपनी परेशानी उससे बांट सकते हैं अन्यथा चुप रहने में ही आपका हित होगा।
कर्क राशि: गुपचुप चले रहे रोमांस की भनक परिवार तक पहुंच सकती है
इस सप्ताह के आरंभ में आपको घरेलू कामों में उलझना पड़ सकता है जिसके परिणामस्वरुप आप अपने लव बर्ड से कम ही बात कर पाएंगे मिलना तो दूर की बात होगी। मन में टीस तो उभरेगी जब आप प्रेमी से खुद को दूर पाएंगे लेकिन क्या कर सकते हैं! परिवार के प्रति भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें निभाना जरुरी हो जाता है। घरेलू जिम्मेदारियों को खतम होते ही आप पिंजरे से भाग खड़े होने का सोचेगें। मौका मिलते ही आप खुद को प्रेमी की बाँहों में पाएंगे और सिवाय रोमांस के कुछ ओर करने का मूड आपका नहीं होगा। फिर भी आपको एक बात का ख्याल यह रखना होगा कि अपने शहर से बाहर रोमांस के लिए आप ना जाएं, जाने कब परिवार वाले आपके नाम को पुकारना शुरु कर दें। कहीं ऎसा ना हो कि आपके प्रेम संबंधों की भनक उन तक पहुंच जाए।
सिंह राशि: प्रेम संबंध को लेकर उलझन महसूस करेंगे
प्रेम संबंधों को लेकर आप अभी भी उलझा हुआ सा महसूस करते हैं क्योंकि आपको बंधना पसंद नहीं है लेकिन प्रेमी जीवन में कभी कभार बंधना भी पड़ता है। यही आपकी परेशानी का कारण भी बहुत बार सिद्ध होता है.आप जो चाहते हैं उसे अपने प्रेमी के साथ भी शेयर करे ताकि वह भी प्रेमी जीवन को सरल व सुगम बनाने में आपका साथ दे सके। अपनी मनामनी करके प्रेमी जीवन को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। प्रेमी जीवन की खामियों को यदि आप नजर अंदाज कर आगे बढ़ते हैं तब आपको यह सफर बहुत ही सुहाना नजर आएगा। इस सप्ताह आप प्रेमी जीवन की बाधाओं को दूर करने का प्रयास करें और अपनी मंजिल की ओर बढ़े।