हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलवा
प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए अक्टूबर माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष राशिः दोनों के बीच की गलतफहमियां होगी दूर
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप दोनों के बीच जो भी गलतफहमियां पैदा हुई होगी वह सभी इस समय दूर हो सकती हैं। आप दोनों फिर से एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं, लेकिन इस समय एक बात का ख्याल रखें कि आपका कोई मित्र आपको कितना भी भड़काने का प्रयास क्यों ना करें आप अपनी बुद्घि से सोचकर ही फैसला लें।
वृष राशिः साथी के साथ मिलकर समस्या का हल निकालें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए परेशनियों से भरा रह सकता है। चिंता और उलझन में डूबे रहने की बजाय अगर आप अपने प्रेमी के साथ मिलकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। भावुकता में बहकर अकसर आदमी गलत निर्णय ले लेते हैं। सप्ताह का दूसरा भाग पहले से बेहतर होगा, लेकिन अंतिम भाग को ज्यादा अच्छा कहा जा सकता है।
मिथुन राशिः रिश्ते के बीच न आने दें दोस्तों को
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताह का पहला भाग प्रेम संबध के नजरिए से बढ़िया कहा जा सकता है। आपको प्रेम का कोई भी अवसर मिलता है तब आप उसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप किसी गलत संगत के शिकार भी हो सकते हैं, इसलिए बुरे मित्रों से उचित दूरी बनाकर ही रखना आपके लिए हितकर होगा अन्यथा इसका आपके संबंध पर भी बुरा असर हो सकता है।
कर्क राशिः आपका रिश्ता चर्चा का विषय बन सकता है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह का पहला भाग प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा। इस समय आपके संबंध बनते बिगड़ते रहेंगे। किसी बात को लेकर उनमें तनाव बना रह सकता है। आपका प्रेम मित्रों अथवा पास पड़ोस में चर्चा का विषय बन सकता हैं। सप्ताह का मध्य भाग कुल मिलाकर बेहतर रहेगा। इस बीच आप उत्सहित रहेंगे, लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में आपका मूड फिर बदलेगा। आप फिर से अपने प्रेमी के प्रति दूरी का अनुभव कर सकते हैं।