फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार के मामले में मार्च का अंतिम सप्ताह इन राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है

Fri, 25 Mar 2016 12:55 PM IST
चन्द्रप्रभा/ ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ ज्योतिषशास्त्री Updated Fri, 25 Mar 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 25 to 31 march
मेष राश‌ि

मेष राशि: आपके प्रेम संबंधों को देखते हुए यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक समय तो आपके मिलन का कहा जा सकता है लेकिन इस मिलन में भी आप अपने साथी पर जोर आजमाइश ज्यादा कर सकते हैं और हर बात में अपनी ही पसंद को अधिक महत्व दे सकते हैं। जो कि आपके सफल प्रेमी जीवन के लिए नकारात्मक परिणाम दे सकता है जो आपको सप्ताह के आरंभ होने के एकाध दिन बाद ही नजर आने आरंभ हो जाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको अपनी कमियों का अहसास तो हो जाएगा लेकिन अब प्रेमी को पहले वाला प्रेमी जीवन देना थोड़ा मुश्किल बन सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला भाग कुछ ठीक ठाक सा तो दूसरा भाग एकदम प्रतिकूल परिणाम दे सकता है। तीसरे भाग में किसी मध्यस्थ की सहायता से प्रेम संबंधों में सुधार की गुंजाइश बनती है।

प्यार के मामले में मार्च का अंत‌िम सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए बहुत बढ़‌िया है

weekly love astrology 25 to 31 march
वृष राश‌ि

वृष राशि: आपके तनावग्रस्त रहने का असर आपके प्रेम संबंधों पर भी देखा जा सकता है। आपकी परेशानियों को आपका प्रेमी देखना या सुनना ही नहीं चाहेगा जिस से आपकी परेशानियां अधिक बढती दिखाई देगीं। आपका प्रेमी रोमांस के मूड में होगा तो आप अपनी मानसिक उलझनों में रहेगें। इन्हीं सब बातों के कारण आपके विचारों में टकराव आरंभ हो सकता है जो धीरे-धीरे झगडे का रुप ले सकता है। आप छुट्टी का दिन भी इसी रुठने मनाने में बिता देगें और समय की बर्बादी करेगें। सप्ताह के अंतिम भाग तक स्थिति काफ़ी नाजुक हो सकती है और आप दोनों ही अपनी जिद पर अडे रह सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही आपके बीच मन-मुटाव से हो सकता है और दूसरे भाग में आपका मूड अत्यधिक अपसेट हो सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आपको प्रेमी के आरोपों का भी सामना करना पड़ सकता है जिससे आपका पारा भी सातवें आसमान पर जा सकता है।

प्यार के मामले में मार्च का अंत‌िम सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए बहुत बढ़‌िया है

weekly love astrology 25 to 31 march
म‌िथुन राश‌ि

मिथुन राशि: आपका प्रेमी जीवन थोड़ा मिला-जुला रहने की संभावना बन रही है और इसे पूरी तरह से अपने अनुकूल बनाना भी आपके अपने हाथ मे ही होगा। आप आफ‌िस की च‌िंता को वही छोड़कर आएं अन्यथा आपका दिमाग अपनी जगह पर नहीं रहेगा जिससे आप अपनी लव लाईफ का मजा भी नहीं ले पाएंगे। काम का दबाव होता है तो आप प्रेमी के साथ कहीं जाएं और काम के प्रेशर को भूल जाएं। इससे आप प्रेमी को भी समय दे पाएंगे और प्रेमी की शिकायत भी दूर हो जाएगी साथ ही आप भी फ्रेश महसूस करेंगे। एक तीर से कई काम आप कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपके ही साथियों द्वारा आपके संबंधों का मजाक उड़ाया जा सकता है लेकिन आपको अभी चुप्पी ही साधनी होगी क्योंकि अभी समय आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ प्रेमी जीवन के सन्दर्भ में बहुत बढिया कहा जा सकता है लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग कुछ कमियां सामने ला सकता है लेकिन जल्द ही आप इन कमियों पर काबू पाने का प्रयास करेगें और प्रेमी को को खुश रखेगें। सप्ताह के अंतिम भाग को फ़िर आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है लेकिन आपको अपनी कोई प्रतिक्रिया अभी व्यक्त नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार के मामले में मार्च का अंत‌िम सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए बहुत बढ़‌िया है

weekly love astrology 25 to 31 march
कर्क राशि

कर्क राशि: प्रेमी जीवन अपने स्थान पर अपनी महत्ता रखता है लेकिन केवल और केवल प्रेम के बलबूते पर तो जीवन नहीं चलता है इसलिए आपको प्रेम के अलावा अन्य ओर बातों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। यह बात किसी ने सही ही कही है कि इश्क आदमी को निकम्मा कर देता है। आप समझदार और भावनाओं से भरे व्यक्ति हैं और अच्छे बुरे की परख भी आपको बखूबी है। प्रेमी जीवन को कुछ समय के लिए परे रखते हुए आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करें ताकि घर में भी आपके प्रति अन्य लोग स्नेह की नजर रखें। सप्ताह का आरंभिक समय और मध्य भाग आपके लिए उचित कहे जा सकते हैं लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड सकता है। हो सकता है कि आपका स्वास्थ्य कुछ सही ना रहे इसलिए परेशानियां बनी रह सकती हैं।

विज्ञापन

प्यार के मामले में मार्च का अंत‌िम सप्ताह इन राश‌ि वालों के ल‌िए बहुत बढ़‌िया है

weekly love astrology 25 to 31 march
स‌िंह राश‌ि

सिंह राशि: प्रेम संबंधो के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप प्रेमी को लेकर कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं और यदि शहर से बाहर ना भी जा पाए तब आप छुट्टी के दिन आसपास ही घूमने जा सकते हैं या फ‌िल्म देखने का कार्यक्रम बना सकते हैं। मित्रों के साथ मिलकर भी हुडदंग मचा सकते हैं। इस सप्ताह आपका मन अत्यधिक रोमांटिक बना रह सकता है और आप प्रेमी के साथ संबंध बनाने की इच्छा भी रख सकते हैं लेकिन जब आपका प्रेमी हामी भरे तभी आपको आगे बढना चाहिए अन्यथा उसकी हां का इंतजार करना चाहिए। सप्ताह का पहले और दूसरे भाग आप दोनों घूमने फ़िरने में बिजी रह सकते हैं और तीसरे भाग में आपका प्रेम और गहरा होगा। जो लोग प्रेमी जीवन का नए सिरे से आरंभ करना चाहते हैं या नया प्रेम शुरु करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा । सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने कार्यों को निपटाने में व्यस्त होने से प्रेमी से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। बातचीत भी कम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed