{"_id":"56f25e544f1c1be92af14d24","slug":"astrology-holi-colour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली के रंगों से जानें रंग खेलने वालों की नीयत और स्वभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
होली के रंगों से जानें रंग खेलने वालों की नीयत और स्वभाव
Thu, 24 Mar 2016 09:14 AM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Mar 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
होली के रंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली रंगों का त्योहार है तो रंगों से आप लाख बचने की कोशिश करें आप बच नहीं सकते इसलिए जमकर रंग और गुलाल का आनंद लीजिए और लोगों को पूरी तरह रंग डालिए। लेकिन आप जिसे रंगेंगे वह आपको छोड़ेगा नहीं वह भी आपको रंग लगाकर ही मानेगा। यानी एक दूसरे को रंगने का सिलसिला होली पर खूब चलेगा। लेकिन रंगने वालों की नियत कैसी है और उनका स्वभाव कैसा है यह आपको जरूर जानना चाहिए ताकि आप सुरक्षित और उत्साहपूर्वक होली का मजा ले सकें।
होली के रंगों से जानें रंग खेलने वालों की नियत और स्वभाव
2 of 5
हरा रंग
- फोटो : getty images
होली पर लाल के बाद जो सबसे ज्यादा जो इस्तेमाल होता है वह है हरा रंग। रमल ज्योतिष में हरा रंग इष् र्या का प्रतीक है इसलिए जो लोग हरे रंग से होली खेलना पंसद करते हैं उनमें एक दूसरे से प्रतियोगिता की भावना रहती है अगर किसी ने आपको रंग लगा दिया तो वह भी आपको रंगे बिना नहीं मानेंगे। हलांकि हरा रंग खुशहाली और हरियाली का भी प्रतीक है इसलिए इस रंग से होले खेलने वाले लोग बहुत ही मौज-मस्ती करने वाले होते हैं। अगर आपका कोई बहुत करीबी इस रंग से होली खेले तो उसे रंग लगाने से मना करेंगे तो वह आपसे नाराज और उदास हो सकता है क्योंकि यह रंग जल्दी निराश को भी दर्शाता है।
होली के रंगों से जानें रंग खेलने वालों की नियत और स्वभाव
3 of 5
होलिका
पीले रंग से होली खेलने वाले सादगी पंसद और मर्यादित होते हैं। ऐसे व्यक्ति आपकी मर्जी से ही रंग लगाना पसंद करते हैं, इन्हें जबरदस्ती या भाग-दौड़ करके होली खेलना पसंद नहीं होता। इसकी वजह यह है कि पीला रंग गुरु का रंग होता है जो मर्यादा और ज्ञान का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के रंगों से जानें रंग खेलने वालों की नियत और स्वभाव
4 of 5
नीला रंग
नीला और काला रंग शनि का प्रतीक माना जाता है। इस रंग से होली खेलने वाले व्यक्ति रहस्यमयी और गहरे विचारों वालों होते हैं। जो लो इन रंगों से होली खेलने आए उनसे जरा संभलकर होली खेलें क्योंकि इनका मन में क्या चल रहा होता है वह समझना कठिन होता है। लेकिन इतना तय है कि यह चाहते हैं कि इनका रंग ही बस आपके ऊपर चढ़े किसी और का रंग आप पर न चढ़े। आपने देखा भी होगा कि नीले और काले रंग पर जल्दी कोई अन्य रंग नहीं चढ़ता।
विज्ञापन
5 of 5
सिल्वर कलर
सिल्वर कलर शुक्र का प्रतीक है जो युवावस्था और रंगीन मिजाज का दर्शाता है। इस रंग से होली खेलने वाले लोग मौज-मस्ती और अपनी जिंदादिली का दर्शाने वाले होते हैं। यह होली खेलते समय किसी की परवाह नहीं करते सभी को प्यार के रंग में रंग देना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।