फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम के मामले में परेशानियाें से भरा रहेगा सप्ताह का पहला दिन, ये 3 राशि वाले रहें संभलकर

Fri, 23 Jun 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 23 Jun 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 23th june to 29th june

सप्ताह  का पहला दिन ही इन 3 राशि वालों के प्रेमी जीवन के लिए कुछ अलग होगा। किसी के सप्ताह की शुरुआत प्रेम से भरी होगा तो कुछ का सामना मुश्किलों से होगा। हालांकि बाकी 9 राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा, लेकिन इन 3 राशियों पर पहले दिन से ही सितारों का प्रभाव रहेगा। जानें अपना साप्ताहिक प्रेमी राशिफल

मेष राश‌िः प्रेेम संबंधों को लेकर अहम फैसला

weekly love astrology 23th june to 29th june
मेष राश‌ि

प्रेम संबंधों को लेकर यदि आप कोई अहम फैसला लेना चाहते हैं तब आपको प्रेमी की राय भी जान लेना चाहिए। आप एक अच्छे प्रेमी हैं लेकिन इस बात को भी ना भूलें कि हरेक की अपनी पसंद-नापसंद होती है इसलिए प्रेमी की सलाह को नजर अंदाज ना करें। अगर आप इस सप्ताह डेट पर जा रहे हैं तब सप्ताहांत आपके लिए जादू की छड़ी की तरह काम कर सकता है। आप दोनों एक अच्छा व रोमांटिक समय साथ बिता सकते हैं।

वृष राश‌िः प्रेमी जीवन के लिए पहला दिन मुश्किलों भरा

weekly love astrology 23th june to 29th june
वृष राश‌ि

सप्ताह के आरंभ में आप कुछ मानसिक दबाव से त्रस्त रह सकते हैं। जिसका सही सा कारण भी आपकी समझ के बाहर ही होगा, लेकिन आपके लिए अच्छी खबर यह है कि बाकी का सारा सप्ताह आप मौज मस्ती में बिता सकते हैं अगर आप चाहे तो! ये आप से बेहतर कौन जान सकता है क्योंकि आप जैसा मूडी आदमी कोई दूसरा हो ही नहीं सकता है। आपके मन में एक बात घर कर गई तो वह आसानी से निकलने का नाम ही नहीं लेती है। इसलिए फालतू की बातों में सिर खपाई ना करें और प्रेमी के साथ रंगीन व हसीन शामों का लुत्फ उठाए। सप्ताह का पहला दिन आपके लिए परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है, लेकिन बाद का समय आप अपनी मर्जी से बिताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः प्रेमी जीवन को लेकर परेशान रहेंगे

weekly love astrology 23th june to 29th june
म‌िथुन राश‌ि

प्रेम संबंधों को लेकर एक उन्माद सा आपके भीतर इस सप्ताह में देखा जा सकता है। आपके भीतर प्रेमी जीवन को लेकर भूचाल सा आ सकता है, क्योंकि आप किसी बात को लेकर भयंकर रुप से परेशान देखे जा सकते हैं और यह बात आपको चैन से ना सोने देगी और ना ही कोई काम ही करने देगी। जिसका प्रभाव आपके जीवन के हर क्षेत्र में देखा जा सकता है। आप खुद ब खुद जिस बात को लेकर दुखी हैं तब प्रेमी से बात करना ही आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगा। मन ही मन परेशान होने से अच्छा यही है कि आप बातचीत करें। अपने आत्मविश्वास को इकठ्ठा कर, सारी हिम्मत जुटाकर आपको बात करनी चाहिए।

विज्ञापन

कर्क राशिः रोमांटिक होगी सप्ताह की शुरुआत

weekly love astrology 23th june to 29th june
कर्क राशि

सप्ताह का पहला दिन आप दोनों के लिए रोमांटिक कहने में कोई दो राय नहीं होगी, लेकिन इसके बाद कुछ बाते ऎसी हो सकती है जो आप दोनों के मध्य एकदम से तनाव उत्पन्न करने वाली होगी। आपको कान का कच्चा कहने में कोई अतिश्योक्ति ना होगी क्योंकि आप बहुत ही जल्दी दूसरों की बातों पर आँख मूंदकर विश्वास कर लेते हैं। आपको अपने प्रेमी पर भरोसा नहीं है तब बेकार में ही आप इस रिलेशनशिप को ढोने का काम कर रहे हैं। प्रेमी जीवन में यदि किसी तरह का कोई उतार-चढ़ाव आता भी है तब आपको उसे मिलकर हल करना चाहिए ना कि आपकी तरह अविश्वास भरी नजरों से ही देखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed