फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जानें अपना राशिफल

Fri, 23 Jun 2017 06:11 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला Updated Fri, 23 Jun 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
daily-rashiphal-23th-june
zodiac - फोटो : zodiac
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: अधिकारी से मतभेद हो सकता है

daily-rashiphal-23th-june
मेष राश‌ि

आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। आपको लगेगा कि इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल रहा है।

वृष राश‌ि: कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं

daily-rashiphal-23th-june
वृष राश‌ि

आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। ये अपनी पहले से चली आ रही समस्याओं को हल करने का समय है। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है।  व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी। अपने मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। इसलिए अच्छा है कि साझेदारी में तुरंत कोई व्यवसाय कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: कानूनी झगड़े में पड़ सकते है

daily-rashiphal-23th-june
म‌िथुन राश‌ि

आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे।  आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। 

विज्ञापन

कर्क राशि: अपने साथी के साथ समय बिताएं

daily-rashiphal-23th-june
कर्क राशि

आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है। आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। अपनी योग्यता को बढ़ाइए, आपके करियर और आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे जो पहले आपके हाथ से फिसल गये थे।                

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed