मई माह का यह आखिरी सप्ताह प्रेम जीवन के लिहाज से तीन राशियों के लिए काफी शुभ रहेगा। इस सप्ताह ये एक नए रिश्ते में बंध सकते हैं। पढ़िए आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।
मेष राशिः छिपे प्रेम संबंध बाहर आने की संभावना
आपके छिपे हुए प्रेम संबंध खुलकर सभी के सामने आ सकते हैं और इन संबंधों का खुलासा आप का ही कोई मित्र इस सप्ताह के आरंभ में कर सकता है। इन संबंधों के खुलासे से आप झुंझला सकते हैं और व्यवहार में रुखापन भी आपके भीतर देखा जा सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में भी आपकी यही स्थिति बनी रह सकती है। तीसरे भाग में अपने परिवार के सहयोग से आप परेशानियों से उबरने का प्रयास करेगें और अंतिम भाग तक आप तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं।
वृष राशिः संवदेनशील होगा सप्ताह
ये सप्ताह आपके लिए बहुत ही संवेदनशील और भावनात्मक हो सकता है। आप अपने किसी पुराने साथी के साथ फिर से मेल-मिलाप बनाने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आप में से अधिकांश व्यक्तियों के लिए नए रिश्ते प्रतीक्षा कर रहे हैं। आप इस पूरे सप्ताह नए-नए लोगों से मिलने के लिए बाहर जाया करेंगे। आप इस दौरान विभिन्न चीजों का अन्वेषण करेंगे।
मिथुन राशिः व्यस्तता के बीच भी साथी के लिए निकालें समय
सप्ताह के आरंभ में आप अपने पारीवारिक सदस्यों के साथ व्यस्त रह सकते हैं जिस कारण प्रेम संबंधों को महकाने के लिए आपके पास समय का अभाव देखा जा सकता है, लेकिन आपका प्रेमी आपकी बात को समझेगा और शांत भी रहेगा । पारीवारिक जिम्मेदारियों से निपटने के बाद आप अधिक से अधिक समय अपने प्यार के साथ ही बिताना चाहेगें। जितना अधिक समय आप अपने प्रेमी को देगें उतनी ही ज्यादा मजबूती आपके संबंधों में आएगी ।
कर्क राशिः साथी से झगड़ा करने से बचें
प्रेम संबंधों को लेकर आप काफ़ी उत्साहित नजर आएंगे और प्रेमी को लेकर घूमने भी जा सकते हैं। इस सप्ताह उपहारों का आदान - प्रदान भी आप दोनों के मध्य हो सकता है। हर समय आप जुड़े रहेगें और रोमांटिक बातों का लुत्फ़ उठाएंगे। आपको अपने आसपास का महौल भी प्रेम से भरा तथा रोमांटिक नजर आएगा । नए लोगों के साथ भी नजदीकियां बढ सकती हैं जिससे मन में रोमांच भर सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में लडाई - झगडे की संभावना बनती है। यदि आप अपने उतावलेपन पर काबू रख सकते हैं तब इन झगडो से भी बचा जा सकता है।