सितंबर के अंतिम सप्ताह में ग्रहों की स्थिति का आपके प्रेम संबंध पर क्या असर होने वाला है। किनके लिए इस हफ्ते प्यार का इजहार करना अच्छा रहेगा और किनके प्रेम संबंध में आएगी कड़वाहट। जानिए क्या कहती है आपकी राशि।
मेष राशि: प्यार के मामले में सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम देने वाला है
सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए मिला जुला सा कहा जा सकता है। कभी खुशी तो कभी गम के आधार पर आपके प्रेम संबंध बने रहेगें। संबंधों के बनते-बिगड़ते रहने से सप्ताहांत आते-आते संबंध बिलकुल ही खराब कहे जा सकते हैं अथवा यह भी कहा जा सकता है कि आप संबंधों का सकारात्मक रुख देखना ही ना चाह रहे हो!! जरा-जरा सी बात पर आप ही ज्यादा भड़क रहे हों!! आपने प्रेमी के साथ अभी तक का जो भी समय बिताया है उस पर गौर फरमाएं और हर बात को नकारात्मकता से ना जोड़े क्योंकि कुछ बातें आपके अपने हाथ में भी हैं जिन्हें बदला जा सकता है। अपने विचारों में बदलाव लाने का प्रयास करें जिससे आपका प्रेमी जीवन सफलता से आगे बढ़ सके।
वृष राशि: दिल की बात कहने के लिए यह हफ्ता बढ़िया है
इस सप्ताह आपको मन की बात अपने चाहने वाले के सामने रख ही देनी चाहिए क्योंकि इस सप्ताह के सितारे आपके हक में तभी कहे जा सकते हैं जब आप स्वयं भी कुछ प्रयास करेगें अन्यथा आपकी चाहत किसी ओर की तरफ आकर्षित हो जाएगी और आप देखते रह जाएंगे। माना आप स्थिर स्वभाव के हैं लेकिन इतनी भी स्थिरता किस बात की जिससे आप हाथ मलते रह जाएं। यदि आप प्रत्यक्ष रुप से कुछ नहीं कह पा रहे हैं तो आपको किसी मित्र अथवा सोशल मीडिया की सहायता लेनी चाहिए और तय करना चाहिए कि कैसे आप मन की बात कह सकते हैं। यदि आपका प्यार आपको हाथ से जाता दिखाई देता है तब परेशान होने की बजाय आपको थोड़ा सा सब्र और थोड़ी सी तिकड़म लगानी चाहिए जिससे आपका प्यार आपकी ओर ध्यान दे सके और बार-बार अपना प्रेम भी जताते रहना चाहिए जिससे कभी ना कभी तो सामने वाला पलटेगा। अपने गुणों का प्रदर्शन करें जिससे आपका साथी आपकी ओर जल्दी आकर्षित हो सके।
मिथुन राशि: सप्ताहांत में आप प्रेमी के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं
सप्ताह के पहले भाग में आपका प्रेमी जीवन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप किसी ना किसी परेशानी में स्वयं को फंसा पा सकते हैं। आपके मन में अशांति बनी रह सकती है जिससे आपके व्यवहार में चिड़चिड़ाहट रहेगी। सप्ताह के दूसरे भाग से आपका मन थोड़ा शांत देखा जा सकता है जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करेगें। सप्ताहांत में आप प्रेमी के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि अपने विचारों को बार-बार बदलने से बचें और प्रेमी के साथ किए वादों निभाएं यह आपके लिए रिश्ते के लिए सुखद रहेगा।
कर्क राशि: सप्ताहांत में आप दोनों खुशनुमा पल साथ बिता सकते हैं
सप्ताह के आरंभ में आपसे जाने-अनजाने कुछ भूल हो सकती हैं जिनका पता आपको चल ही नहीं पाएगा। हो सकता है कि अपनी मोहब्बत को पाने अथवा उसे प्रभावित करने के चक्कर में आपसे कुछ गलतियां हो जाए इससे परिस्थितियां आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकती है। सप्ताह के आरंभ की भूल आधे से ज्यादा सप्ताह को खराब कर जाएगी इसलिए यदि आप वाकई में एक अच्छे व ईमानदार साथी बनना चाहते हैं तो अनजाने में हुई भूल को स्वीकार कर आप एक अच्छा समय साथ बिताने की कोशिश करें। सप्ताहांत में आप दोनों एक अच्छा समय साथ बिता सकते हैं।