फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर का दूसरा हफ्ता प्यार के मामले में इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Sat, 03 Sep 2016 08:35 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री Updated Sat, 03 Sep 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 2 september to 8 september
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

मेष राशि: प्यार के मामले में उलझन में रहेंगे



आपके प्रेम संबंध के लिए सप्ताह का आरंभ तो अच्छा कहा जा सकता है लेकिन आने वाला समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता। आप उधेड़बुन में ही रहेंगे कि कहां क्या चूक आपसे हो गई है। आपके व्यवहार में भी कुछ बातें ऐसी नजर आएंगी जिन्हें आप दूसरों से छिपा नहीं पाएंगे। आपके व्यवहार से आपके आसपास के लोग भी आश्चर्य चकित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आप चाहत तो बहुत रखेंगे कि कोई ना कोई आपके प्रेम संबंधों को सुलझाने की कोशिश करे लेकिन शायद ही ऐसा हो पाए। जिन लोगों के प्रेम संबंध अभी स्थापित नहीं हुए हैं लेकिन प्रेम का इजहार नहीं कर पा रहे हैं तब वह अपने संगी-साथी का सहारा लेकर अपना मैसेज पहुंचा सकते हैं लेकिन उतावलापन ना दिखाते हुए आपको थोड़ा इंतजार तो करना ही पडे़गा। जल्दबाजी बिलकुल ना दिखाएं क्योंकि सप्ताह के पहले भाग को छोड़कर बाकी समय आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।

वृष राशि: एक साथ दो प्रेम संबंधों से बचें

weekly love astrology 2 september to 8 september
वृष

आप बहुत से कामों को आसानी से पूरा कर लेते हैं और बड़े ही धैर्य से उन्हें सफल भी कर लेते हैं लेकिन कभी-कभी आपका अड़‌ियलपन आपके प्रेमी जीवन को ग्रहण लगने जैसा काम कर देता है। आप क‌िसी बात पर अड़ जाते हैं तब आपको उससे हटाना बहुत ही मुश्किल होता है। यही आपके प्रेमी जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है। इस सप्ताह आपका ईगो आपके प्रेम संबंधों को पनपने से रोक सकता है। प्रेम संबंधों में अहंकार शामिल हो जाए तो इन्हें आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल होता है। आपके प्रेम संबंधों में आई दूरी आपको किसी और की तरफ आकर्षित कर सकती है जिससे आपको सुकून मिल सकता है। आप फ‌िर से एक संबंध स्थापित करने की सोच रख सकते हैं लेकिन आपको यह भी याद रखना होगा कि पहले वाला प्रेम संबध अभी पूरी तरह से खत्‍म नहीं हुआ है। आपको दो नावों में सवारी ना करके किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना चाहिए।

मिथुन राशि: अपने संबंध में ताजगी का अनुभव करेंगे

weekly love astrology 2 september to 8 september
म‌िथुन राश‌ि

प्रेम संबधों के बारे में आप कुछ प्लानिंग करें अथवा ना करें आपके संबंध सुचारु रूप से चलते नजर आ रहे हैं लेकिन सप्ताहांत में कुछ परेशानियां उभरकर सामने आ सकती हैं। इसलिए आपको प्रेमी से बहुत अधिक अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए। वैसे आप प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए कुछ रचनात्मक चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं जिससे संबंधों में एक बार फिर से ताजगी का अनुभव किया जा सकता है। आप बहुत ही बढ़िया तरीके से चीजों को प्रेमी के सम्मुख पेश करेंगे जिसे देखकर यह अंदाज ही नहीं लगाया जा सकता कि ये सब आपके खुराफाती दिमाग की उपज है। प्रेम संबंधों में नित नए प्रयोग करना आपकी खूबी कही जाएगी। प्रेम संबंधों में जान फूंकना भी बहुत जरूरी है नहीं तो यह बोझ लगने लगता है। सप्ताह का अंतिम भाग आपके अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपसी मतभेद बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राशि: आप खुद को असमंजस की स्‍थ‌ित‌ि में फंसा पाएंगे

weekly love astrology 2 september to 8 september
कर्क राशि

आप किस बात को लेकर इतना परेशान हो रहे हैं और क्यों आप असमंजस की स्थिति में खुद को फंसा पा रहे हैं। जरूरी नहीं कि आप जिस चीज को अपने नजरिए से देख रहे हैं वह दूसरों के नजरिए से भी वैसी ही हो जैसा आप देखना चाहते हैं। किसी बात से आप जितना भागना चाहेंगे वह उतना ही ज्यादा आपका पीछा करती नजर आएगी इसलिए बेहतर यही है कि आपने अपने चारों ओर एक कवच जो बना रखा है उससे बाहर निकलें। आपको ताजगी का अनुभव होगा नहीं तो भीतर ही भीतर आप घुटन महसूस कर सकते हैं। आवश्यक नहीं कि आपका प्रेमी ही हर बात में पहल करे, आपको भी अपनी ओर से कु़छ प्रयास करने होंगे। आप एक कदम बढ़ाएंगे तभी आपका प्रेमी चार कदम चलकर आगे आएगा। आप एेसा करके तो देखें। पहले से ही अपनी सोच को नकारात्मक ना बनाएं।

विज्ञापन

सिंह राशि: प्रेम संबंधों का लुत्फ उठाते हुए आगे बढ़ें

weekly love astrology 2 september to 8 september
स‌िंह राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा क्योंकि प्रेम संबंधों को तरोताजा बनाए रखने के लिए आपके पास बहुत सारे प्लान होंगे लेकिन इन युक्तियों पर अकेले ही चिंतन मनन करेंगे, प्रेमी से इस विषय पर बात करना आपको नापसंद हो सकता है। लेकिन आप भूल रहे हैं कि प्रेम संबंध एकतरफा नहीं होते हैं। दो लोगों के आपसी तालमेल से ही यह संबंध सुचारु रूप से चलते हैं। आप प्रेमी से अवश्य बात करें और उसकी रुचि व राय को ध्यान में रखते हुए ही किसी नतीजे पर पहुंचे। प्रेम संबंधों का लुत्फ उठाते हुए आप दोनों आगे बढ़ें और मदमस्त शाम को रंगीन बनाते हुए एक-दूसरे को प्रेम की बारिश से सराबाेर करें। सप्ताह भर मस्ती का आलम बना रहेगा जिसे आप दोनों कभी भूलेंगे नहीं। प्रेमी जीवन को जीवंत बनाए रखने के लिए यह आवश्यक भी है। ऎसा कभी-कभी होना जरूरी भी है ताकि आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक समझ सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed