फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्रवार का दिन आज इन राशियों के जीवन में लाएगा प्यार का एहसास

Fri, 02 Sep 2016 01:19 PM IST
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 2 september 2016
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

मेष राश‌िः आंख बंद करके क‌िसी पर भरोसा करना नुकसानदायक होगा


आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपको सच्चा लगे तो भी अपनी जिंदगी की बागडोर उसके हाथ में ना सौंपे।
आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज के दिन को एक रचनात्मक दिन बना लीजिए। 
आपको पाचन क्रिया या फिर पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आज ही खाने की आदत को सुधारें। ऐसा करने से आपको सेहत मन्त्र को पाने में सफलता मिलेगी। यह उचित समय है जब आप अपना ध्यान अच्छे स्वास्थ्य और व्यायाम में लगा सकते हैं। आप इस समय का लाभ उठाएं। इस समय अपने अच्छे स्वास्थ्य का मजा लें और रोज व्यायाम करें।

वृष राश‌िः अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा

daily rashiphal 2 september 2016
वृष

आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें।
आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। पहले आपको यह कठिनाई भी अच्छी लगती थी, पर आज आप किसी को नहीं चुनना चाहते। कूटनीतिक रास्ता अपनायें और इस नौबत से बाहर निकल लें।
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर लें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बनाएं तो आपको लाभ होगा।
यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें। जमीन जायदाद पर किया गया खर्च आगे चल कर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे अचानक धनवर्षा भी हो सकती है। ऐसे लाभ का आप तहे दिल से स्वागत कर सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा

daily rashiphal 2 september 2016
म‌िथुन

आज आप अपने आपको ठीक से जान पाएंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है और जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा।
अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। अगर आपका संदेश ठीक तरीके से पार्टनर तक पहुंच पाता है तो अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है और आपका प्रस्ताव स्वीकार भी हो सकता है।
कंपनी के कर्मचारियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिये चमत्कार के समान होगा। इससे सुनहरा भविष्य व आर्थिक लाभ, दोनों ही आपको मिल पाएंगे। आप में से कुछ बड़े रोचक व्यक्ति से मिलेंगे।
समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद दिन है। मोती हो या मछली सब पानी से मिलते हैं, और इनका धंधा करने वाले आज अच्छे फायदे में रहेंगे। असल में आज ग्रह और सितारे उनके पक्ष में हैं जिनका कामकाज किसी न किसी रूप से समुद्र और पानी से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राश‌िः उन्नत‌ि के अवसर सामने आएंगे

daily rashiphal 2 september 2016
कर्क राशि

आज आप आईने के सामने अपना बहुत सा वक्त गुजारेंगे क्योंकि आप किसी सामाजिक समारोह में बहुत अच्छा दिखना चाहते हैं। आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करें क्योंकि आज आप सबको अपनी खूबसूरती से प्रभावित करना चाहते हैं। आज आप चाहे जो मर्जी करें लेकिन कल से अपने जिन्दगी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना शुरू कर दें।
आज कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। यह आपकी जिंदगी में नई उंमग और जज्बात पैदा करेगा। अपने को पहली बार प्यार में पाकर आप हैरान होंगे। अगर इस रिश्ते में आकर्षण से आगे कुछ संभावना दिखे तो उसके बारे में गंभीरता से सोचा जा सकता है।
आप अपने आप को बधाई दीजिए, क्योंकि सब काम ठीक से हो रहे हैं। और आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे। लेकिन, एक बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी जिम्मेंदारियों को बखूबी निभाएं। इससे आपको उन्नति के कई  अवसर मिलेंगे। इसका फायदा अपने में और सुधार लाने के लिए करें।
कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। आप शायद यह भी सोचें कि आज तो सब कुछ अच्छा दिख रहा है पर सप्ताहंत में परिणाम से आप निराश हो सकते हैं। अच्छा है कि आज आप दूसरे विकल्प भी देखने शुरू कर लें। हालांकि ऐसा नहीं कि आपके मौजूदा काम में सब कुछ खत्म ही हो गया। फिर भी पहले से ही संभलकर चलें तो बुरा ही क्या है।

विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कार्यक्षेत्र में आप पर अतिरिक्त कार्य भार सौंपा जा सकता है

daily rashiphal 2 september 2016
स‌िंह राश‌ि

आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं।
अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सोंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप सफल होते हैं तो संस्था में आप को बहुत ही खास स्थान मिल सकता है। भविष्य में भी आपको इसी तरह से मिल जुल कर काम करने की आदत को बनाए रखना चाहिए।
आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिये आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। इस विषय में चिंता ना करें। आपकी कुशलता व गुणवत्ता के चलते आप कठिन से कठिन समय से भी पार पा लेंगे। ऐसा तो कभी भी नहीं होता है कि हमेशा ही अच्छा समय चलता रहे। ये कठिन समय भी जल्दी से निकल जाएगा, आपको सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed