इस हफ्ते की शुरुआत ऐसे समय में हुई जब सूर्य ने धनु राशि में आकर बुध से संयोग बनाया है। सप्ताह मध्य में बुध की चाल बदलेगी और वह वक्री चाल से चलने लगेंगे। ग्रहों की इस स्थिति में बदलाव का आपकी लव लाइफ पर कैसा असर रहेगा। क्या आप प्यार के मामले में भाग्यशाली रहेंगे या आपके संबंध कड़वे होंगे।
मेष राशि: प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। आप अपनी ही बनाई परेशानियों में ज्यादा ही उलझे रहेगें। मन को शांत रखकर परेशानियों से निजात पाएं। सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है और वह आपको एक ब्लाइंड डेट पर ले जा सकता है। इससे आप सप्ताह की सभी बुरी यादों को भुलाकर ताजगी का अनुभव करेगें।
वृष्ा राशि: प्रेमी जीवन में बहार ला सकते हैं
सप्ताह का आरंभ आपके लिए प्रतिकूल कहा जा सकता है लेकिन आने वाले बाकी दिनों में परिस्थितियां खुद ब खुद आपके लिए अनुकूल होती जाएगी। प्रेमी जीवन में बहार ला सकते हैं, रोमांस का आनंद ले सकते हैं। पिछली बातों को भुलाने के लिए आप दोनों को किसी प्राईवेट जगह पर जाना चाहिए जहां आप दोनों के अलावा कोई तीसरा ना हो और ना ही आप इसके बारे में किसी को बताएं।
मिथुन राशि: आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है। आप केवल अपने ही बारे में ना सोचें! प्रेमी के मन में क्या है और वह किस तरह से आपके साथ समय बिताना चाहता है, उस पर भी ध्यान दें।
कर्क राशि: लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबंध के नजरिए से अच्छा नहीं कहा जा सकता है अथवा आपको कई तरह के उतार-चढ़ाव इस सप्ताह में देखने को मिल सकते हैं। आप दोनों की विचारधाराओं के टकराव से सप्ताह का आरंभ देखा जा सकता है। यदि दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे तो पूरा सप्ताह बर्बाद होने में देर नहीं लगेगी और आप दोनों अपनी ईगो के साथ रहिए फिर। इस ईगो का बुरा असर तो सप्ताह के तीसरे भाग में खुलकर सामने आएगा जब आप परस्पर छींटाकशीं करने से भी नहीं चूकेगें।