फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी राशि में आया चंद्रमा बना रहा है शुभ योग, मिल सकता है इन राशि वालों को लाभ

Fri, 16 Dec 2016 08:52 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Fri, 16 Dec 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 16th december
राश‌िचक्र
आज चन्द्रमा का गोचर कर्क राश‌ि में होने जा रहा है। अपनी राश‌ि में आया चन्द्रमा आज शुभ संयोग बना रहा है। इससे कई राश‌ियों में लाभ की सभावना बनी हुई है। देख‌िए आपके ल‌िए चन्द्रमा का यह गोचर क‌ितना लाभप्रद रहेगा।

मेष राशि: आज मेहनत का फल मिलेगा

daily rashiphal 16th december
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। कुछ अतिरिक्त समय निकालें, जिसमें आप अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकें। आज आप अपने काम को ले कर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। जिन कर्मचारियों को उत्पादन बोनस मिलता है वो आज किसी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी मेहनत को देखा जा रहा है। इससे आपको आज धन लाभ हो सकता है। यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। दिल के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। याद रखें की आप संतुलित खाना लें ताकि आपका स्वास्थ्य बना रहे।

वृष राशि: परिक्षा के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे

daily rashiphal 16th december
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा फालतू की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। अनावश्यक खतरे से बचते हुए अपना ध्यान अपने भविष्य की कल्पना में लगाएं। उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आप अच्छे से परीक्षा देंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए। आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। हो सकता है, बुखार से आप बीमार पड़ जाएं। अगर आपको अपनी सेहत गिरती हुई नजर आए तो ध्यान रहे कि आप आराम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: काम में थोड़ा दबाव महसूस करेंगे

daily rashiphal 16th december
आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। अपने दोस्तों से मिलें या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिये काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिये आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। हो सकता है आज आपका पुरानी बीमारी से पीछा छुट जाए। ध्यान रहे, की आप सन्तुलित और पौष्टिक भोजन लें और कसरत को अपनी जिन्दगी का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज प्रसन्नता अनुभव करेंगे

daily rashiphal 16th december
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। आज आप शहर से बाहर भ्रमण के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके अपने साथी के साथ दोबारा से अच्छे संबंध कायम होंगे। आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आपका साथी आपके सम्मुख अपना प्रगाढ़ प्रेम एवं आत्मीयता प्रदर्शित करेगा, जिससे प्रेम की अनुभूति होगी। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। आज आपको अपनी आंखों का ज्यादा ख्याल रखना होगा। संभावना है कि आज आप किसी दबाव या तनाव से परेशान हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed