फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 जून) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे,जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 06 Jun 2021 06:24 AM IST
विनोद शुक्ला पं. मधुकर मिश्र, नई दिल्ली
पं. मधुकर मिश्र, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 06 Jun 2021 06:24 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 7 to 13 june 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के आत्मबल में वृद्धि होगी। सप्ताह के प्रारंभ में आप किसी योजना के विस्तार या फिर उसमें बदलाव का प्लान बना सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़े कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस दौरान क्रोध करने से बचें। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वादविवाद हो सकता है। पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय स्वहित के साथ स्वजनों की भावनाओं का भी ख्याल रखें। सरकारी और अर्धसरकारी जातकों पर काम का बोझ बना रहेगा। सप्ताह के अंत में विभिन्न स्रोतों से लाभ के अवसर बनेंगे। छात्रों और युवाओं को प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।



उपाय : शुभ फलों में वृद्धि के लिए अपने पास लाल रुमाल रखें और जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 7 to 13 june 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों को कोई भी निर्णय हड़बड़ी में करने से बचना चाहिए। सप्ताह के प्रारंभ में व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। इस दौरान किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें। सप्ताह के मध्य में आय के मुकाबले व्यय की अधिकता के चलते मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन आशंकित रहेगा। इस दौरान आर्थिक मामलों में सोच समझकर ही निर्णय लें। कामकाजी महिलाओं पर काम का दबाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार के उतावलेपन से बचें, अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। कठिन समय में लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

उपाय: प्रतिदिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल के साथ रोली और चावल मिलाकर अघ्र्य दें। 'ॐ हिरण्ययगर्भाय नम:' मंत्र का जप प्रतिदिन करें।

weekly horoscope weekly rashifal 7 to 13 june 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह घर बाहर दोनों जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान छोटीमोटी बातों को तूल देने से बचें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके बॉस से मिलने वाली डांट का कारण बन सकती है। घर की मरम्मत आदि पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। थोक व्यापारियों का समय मध्यम है। हालांकि चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े व्यापार करने वालों का समय ठीक है। सप्ताह के मध्य में धार्मिक सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सेहत का ख्याल रखें।

उपाय : जीवन की बाधाओं को दूर करने और शुभता में वृद्धि के लिए गणपति की आराधना करें और उन्हें पूजा प्रतिदिन दूर्वा जरूर चढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 7 to 13 june 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातक इस सप्ताह महत्वाकांक्षाओं के चलते छोटे अवसरों को बिल्कुल नहीं खोना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके कार्यों में गति आयेगी। विभिन्न स्रोतों से लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। परिजनों के साथ हंसी खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

उपाय : मजदूर वर्ग को शर्बत पिलाएं। ‘ॐ चं चंद्रमसे नम:' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 7 to 13 june 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
बीते सप्ताह के मुकाबले आप स्वयं को इस सप्ताह ज्यादा ऊर्जावान पाएंगे। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में धार्मिकसामाजिक कार्यों में मन लगेगा। किसी पुराने मित्र अथवा परिचित से मुलाकात होगी। सप्ताह के मध्य में छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान सेहत का ख्याल रखें। रोजी-रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास में इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। करिअर-कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यदि आपने राजनीति के क्षेत्र में बड़े पद की ख्वाहिश पाल रखी है तो उसे पूरा होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। किसी मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। 

उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों को जरूरत की चीजें दान में दें। भगवान विष्णु की आराधना करें। शुभता में वृद्धि के लिए हल्दी का तिलक लगाएं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed