फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (29 March To 04 April 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 27 Mar 2022 04:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 27 Mar 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2022 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल: जानिए यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बड़ी उलझनें आपके सामने आ सकती हैं, जिन्हें धैर्यपूर्वक सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी के बहकावे या दबाव में आने से बचें। इस पूरे सप्ताह अपना मन शांत रखें और किसी से भी भूलकर भी उलझने की कोशिश न करें। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में व्यवसाय में कुछ एक आर्थिक समस्याएं आएंगी लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप उन्हें दूर करने में कामयाब रहेंगे। शेयर-बाजार, कमीशन आदि का कार्य करने वालों को धन के लेन-देने में सावधानी बरतने की जरूरत है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को आलस्य से बचना होगा। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में हैं तो आपकी लव पार्टनर के साथ बांडिंग बढ़ेगी और उसके साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अच्छे अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। 

उपाय – प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की उपासना करें और ‘ॐ हं हनुमते नम:’ का एक माला जप जरूर करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2022 know prediction of all zodiac signs

वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह हाथ में आए अवसर को छोड़कर दूसरी चीजों की ओर भागने से बचना होगा, अन्यथा उनके साथ आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी पावै वाली कहावत चरितार्थ हो सकती है। इस सप्ताह आपमें अपने कार्य को करने के लिए गजब की ऊर्जा और उत्साह रहेगा, जिसका सही दिशा में सदुपयोग करने पर आपको अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना होगा, अन्यथा बना-बना काम बिगड़ सकता है। इसी प्रकार यदि आप अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो भाग्य भरोसे बैठने की बजाय सही दिशा में प्रयास करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। युवाओं का अधिक समय मौज-मस्ती में बीतेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए कार्यक्षेत्र और घर के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछ एक मुश्किलें आ सकती हैं। अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो जरूरत से ज्यादा लव पार्टनर की जिंदगी देने में दखल देने या फिर अपने प्रेम का दुनिया भर में प्रदर्शन करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर इस सप्ताह मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।  

उपाय – शक्ति की उपासना करें और शुक्रवार के दिन किसी कन्या को खाने के लिए मीठी चीज और उपहार देकर उसका आशीर्वाद लें।

weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2022 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन 
मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा करते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता और लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह उन्हें भाग्य और अपने इष्टमित्रों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। महिला प्रोफशनलों के लिए यह समय बहुत शुभ है, उन्हें मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह उत्तरार्ध में मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान बाजार में अटका धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे उनके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक पिकनिक या पार्टी आदि का प्रोग्राम भी बन सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। संभव है कि परिजन आपके प्रेम पर अपनी तरफ से विवाह की मुहर लगा दें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय - प्रतिदिन दूर्वा चढ़ाकर गणपति उपासना करें और ‘ॐ बुं बुधाय नम:’ मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि
कर्क
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला होगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर खूब संयम रखने की विशेष जरूरत रहेगी। किसी के साथ हास करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि वह उपहास में न बदलने पाए। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने इष्टमित्रों की मदद से उसका हल निकालने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। खान-पान का का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी ऐसी जगह धन निवेश करने से बचना चाहिए जहां जोखिम की आशंका हो। घर परिवार से जुड़ी किसी भी समस्या को सुलझाते समय बड़े-बुजुर्गों की भावनाओं और सलाह को नजरंदाज करने से बचें। छात्र और युवा अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो कोई भी बड़ा फैसला खूब सोच-समझकर लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो कठिन समय में जीवनसाथी मजबूती के साथ आपके खड़ा रहेगा और परिजन में भी आपके फैसलों पर अपना पूरा भरोसा जताएंगे।

उपाय – प्रतिदिन देवों के देव माने जाने वाले महादेव की पूजा करें और शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल या चीनी आदि का दान करें।
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 29 march to 04 april 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों लिए यह सप्ताह उनका गुडलक लेकर आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में ही करिअर और कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन या स्थानांतरण हो सकता है। वहीं कारोबार में आपको अपनी अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें एक बेहतर जॉब मिल सकती है। कुल मिालकर करिअर संबंधी दिक्कत दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ और लाभदायी साबित होगी। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकता है। राजनीतिक-सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाजी महिलाओं के जीवन में आ रही अड़चनें दूर होंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन जाएगी और यदि आप पहले से प्रेम संबंध में हैं तो लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के खूब अवसर मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय - प्रतिदिन सूर्य नारायण को प्रात:काल जल दें और भगवान श्री हरि विष्णु की पीले फूल, पीले फल और पीली मिठाई चढ़ाकर उपासना करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed