फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: 26 अक्तूबर से 01 नवंबर के बीच धन, नौकरी और सेहत के नजरिए से कैसे बीतेगा सप्ताह

Mon, 26 Oct 2020 08:37 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्रा Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 26 Oct 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 26 october to 01 november 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल

मेष


मेष राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह शुभ साबित होगा। कई स्रोतों से धन अर्जित करने के साथ नई चीजों को खरीदने में खर्च भी खूब होगा। यदि कहीं पैसा निवेश कर रखा है तो उससे भी लाभ होगा। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। 29 अक्टूबर को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बड़े झमेले में पड़ सकते हैं। इस दौरान दांपत्य जीवन में भी कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी कुछेक गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस दौरान सहकर्मियों और जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें। इस दौरान धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार समझौता नहीं करें, अन्यथा पुराने रोग उभर सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक-9
शुभ दिन-रविवार
शुभ रंग-जामुनी
सफलता का सूत्र-जल्दबाजी न करें।
उपाय-अपने पास हमेशा लाल रुमाल रखें। ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’मंत्र जपें।

weekly horoscope weekly rashifal 26 october to 01 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ
इस सप्ताह की शुरुआत में कुछेक समस्याएं आएंगी लेकिन सप्ताहांत आपको मनचाही सफलता मिलेगी। पिछले हफ्तों में आपने जो भी प्रयास किए हैं, उनका फल भी इस सप्ताह मिल सकता है। अचानक कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। रोजी-रोजगार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। करिअर और कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें। फुटकर व्यापारियों के लिए कारोबार की दृष्टि से सप्ताह लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सप्ताह के अंत में किसी शुभ या मांगलिक कार्य में धन खर्च होगा। कुल मिलाकर नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं के लिए यह सप्ताह थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ शुभ साबित होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ रंग- सफेद
सफलता का सूत्र- धैर्यपूर्वक कार्य करें।
उपाय-रुद्राक्ष धारण करें। ॐ नम: शिवाय का जाप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 26 october to 01 november 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ और नए अवसर लेकर आया है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। सही मायने में यह समय अपने आप को बेहतरीन साबित करने का मौका है। आपके फैसलों की चारो तरफ सराहना होगी। यदि आपको अपने जीवन में किसी साथी की तलाश तो निश्चित मानिए कि उसका पदार्पण भी हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र या कारोबार में अपनी योजनाओं को गुप्त रखेंगे तो लाभ में रहेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह के अंत में खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ की चिंताओं से खुद को दूर रखें। महिला प्रोफशनलों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित होगा।
शुभ अंक-5
शुभ दिन-शनिवार
शुभ रंग-हरा
सफलता का सूत्र- अपने दायित्वों का ख्याल रखें। 
उपाय-किसी गरीब व्यक्ति को मिठाई खिलाएं। अपनी कुलदेवी या देवता की पूजा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 26 october to 01 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
इस सप्ताह कर्क राशि के लोगों को सभी कार्यों में आवश्यकता से अधिक समय लगेगा। कार्यों में अचानक से अड़चने आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान धैर्य के साथ अधिक मेहनत की जरूरत बनी रहेगी। आज का काम कल पर टालने की प्रवृत्ति छोड़ना होगा। व्यापारियों के लिए समय मध्यम है। उधार की वसूली में कुछेक समस्याएं पैदा होंगी। सप्ताह के अंत में पैतृक संपत्ति संबंधी कार्यो में सफलता मिलने से राहत की सांस लेंगे। प्रतियोगिता—परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपना कॅरियर चुनने वक्त सावधानी रखनी होगी। साथ ही सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा। वाहन धीमें चलाएं।
शुभ अंक-2
शुभ दिन-सोमवार
शुभ रंग-बसंती
उपाय-चीटियों को आटा डालें। ह्रीं शिवाय नम: मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 26 october to 01 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि
सिंह
इस सप्ताह कुछ संघर्ष के बाद आखिरकार काम बनने से राहत की सांस लेंगे। दोस्तों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। 31 अक्टूबर को मन में कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। खासकर संतान पक्ष से जुड़ी कुछेक चीजों को लेकर मन में तनाव बना रहेगा। पारिवारिक विवाद का निबटारा करने के लिए यहां-वहां दौड़ना पड़ सकता है। इस दौरान खुद पर संयम रखते हुए अपने मन और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापारियों को अपेक्षा से कुछ कम लाभ होने की आशंका है। सप्ताह के अंत में नौकरीपेशा लोगों कार्य का बोझ बढ़ सकता है। अपनी सेहत और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक-4
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-गुलाबी
सफलता का सूत्र- सोच-समझकर कार्य करें।
उपाय-सूर्यदेव को अघ्र्य दें। ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जप करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed