इस सप्ताह इन पांच राशि वालों के लिए ग्रह नक्षत्र बना रहें है शुभ योग, होगा धन लाभ
मेष
मेष राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह शुभ साबित होगा। कई स्रोतों से धन अर्जित करने के साथ नई चीजों को खरीदने में खर्च भी खूब होगा। यदि कहीं पैसा निवेश कर रखा है तो उससे भी लाभ होगा। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। 29 अक्टूबर को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बड़े झमेले में पड़ सकते हैं। इस दौरान दांपत्य जीवन में भी कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी कुछेक गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस दौरान सहकर्मियों और जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें। इस दौरान धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार समझौता नहीं करें, अन्यथा पुराने रोग उभर सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ और नए अवसर लेकर आया है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। सही मायने में यह समय अपने आप को बेहतरीन साबित करने का मौका है। आपके फैसलों की चारो तरफ सराहना होगी। यदि आपको अपने जीवन में किसी साथी की तलाश तो निश्चित मानिए कि उसका पदार्पण भी हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र या कारोबार में अपनी योजनाओं को गुप्त रखेंगे तो लाभ में रहेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह के अंत में खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ की चिंताओं से खुद को दूर रखें। महिला प्रोफशनलों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित होगा।
कन्या
इस सप्ताह पारिवारिक कार्यों में प्रगति होगी। भूमि, मकान या वाहन आदि की खरीददारी के योग बनेंगे। कारोबार में पूर्व की अपेक्षा अधिक लाभ के चलते मन उत्साहित रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसी महिला मित्र या बुजुर्ग की मदद से पुराने अटके हुए कार्य इस सप्ताह पूरे होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का सम्मान मिल सकता है। महिला एवं छात्रों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक बीतेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं।
धनु
इस सप्ताह करिअर कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। पूर्व में किए गये निवेश से खास लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के आय के कई अन्य स्रोत बनेंगे। यदि आप किसी नई योजना पर करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह कदम आगे बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक विवादों का समाधान खोजते समय दूसरों की भावनाओं को नजरंदाज न करें। 31 अक्टूबर को शेयर बाजार, प्रापर्टी आदि से जुड़ा काम करने वालों को निराशा हाथ लग सकती है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा। सेहत संबंधी समस्याओं को नजरंदाज न करें। संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।