फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (26 अप्रैल से 2 मई) : अप्रैल के इस आखिरी सप्ताह में किन राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद...

Sun, 25 Apr 2021 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्र, नई दिल्ली
मधुकर मिश्र, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 25 Apr 2021 07:12 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 26 april to 2 may 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


सप्ताह के प्रारंभ में ही किसी बड़ी पारिवारिक उलझन का समाधान निकल आने पर मन को बड़ा सुकून मिलेगा। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। मित्र अथवा किसी शुभचिंतक की मदद से लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत तक किसी बड़े पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आलस्य हावी रहेगा। इस दौरान सेहत सबंधी किसी समस्या की अनदेखी न करें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा।

शुभ अंक - 5
शुभ रंग - केसरिया
सफलता का सूत्र - ‘अवसर का लाभ उठाएं।‘
उपाय - हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

weekly horoscope weekly rashifal 26 april to 2 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ
बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह सप्ताह आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होने जा रहा है। अब तक जो झूठे और कपटी लोग आपके साथ चिपके हुए थे उनसे मुक्ति मिल जाएगी। किसी वरिष्ठ के माध्यम से सगे-संबंधियों से चला आ रहा मन-मुटाव दूर होगा। हालांकि किसी भी पारिवारिक मसले को सुलझाते समय दूसरों की भावनाओं की अनदेखी बिल्कुल न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपके श्रम और ईमानदारी का सम्मान होगा। लंबी दूरी की यात्रा का बनाया हुआ प्लान कैंसिल हो जायेगा। प्रेम सबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।



शुभ अंक - 4
शुभ रंग - बादामी
सफलता का सूत्र - ‘दूसरों के बहकावे में न आएं।’
उपाय - तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। गणपति की आराधना करें।

weekly horoscope weekly rashifal 26 april to 2 may 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन
मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सप्ताह के प्रारंभ में विचारों में दुविधा और कार्यों में असुविधा बनी रहेगी। अपनों की उपेक्षा से मन खिन्न रहेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा। सप्ताह के मध्य में कारोबार को लेकर कुछेक उलझनें रहेंगी। किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। छात्रों युवाओं के सप्ताह मिश्रित फलदायक है। लव पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद या अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

शुभ अंक - 5
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - ‘लक्ष्य से न भटकें।’
उपाय - गायों को चारा खिलाएं। ॐ बुं बुधाय नमः’मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 26 april to 2 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों को मन इस सप्ताह अपने लक्ष्य से भटक सकता है। साथ ही घरेलू चिंताओं का भी दबाव बना रहेगा। लेकिन ध्यान रहे किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी न करें] अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। फाइनेंस और कमीशन का काम करने वालों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध हो या फिर कोई निजी समस्या सभी के सामने अपने दिल का हाल न कहें, अन्यथा लोग आपकी मदद की बजाय आपका मजाक बना सकते हैं। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक - 2
शुभ रंग - फिरोजी
सफलता का सूत्र - ‘धैर्य से काम लें।’
उपाय - भगवान शिव की साधना-आराधना करें। तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल और संभव हो तो बेलपत्र भी चढ़ाएं।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 26 april to 2 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। अति उत्साह में आप इन दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे आप पूरा न कर पाएं। सप्ताह के प्रारंभ में कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें। इस दौरान शेयर बाजार में बहुत सोच-समझकर ही हाथ डालें। प्राॅपर्टी और आटोमोबाइल से जुड़े कारोबारियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। सप्ताह के मध्य में लव पार्टनर की नाराजगी दूर होने पर सुकून महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ अंक - 1
शुभ रंग - कत्थई
सफलता का सूत्र - ‘अति उत्साह से बचें।’
उपाय - जरूरतमंदों को भोजन की सामग्री दान करें। श्री सुंदरकाण्ड का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed