फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 मई) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे,जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 23 May 2021 07:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं. मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
पं. मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 May 2021 07:18 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 24 to 30 may 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष :


मेष राशि के जातकों की इस सप्ताह मन की शांति घटेगी। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से बहुत सावधान रहने की जरूरत रहेगी। राजनीति में किसी पद या अधिकार की प्राप्ति के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। भूमिभवन से जुड़े मामले को बहुत सावधानी के साथ हल करने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे लेकिन किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। महिलाओं का समय मध्यम है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। लव पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमियों को दूर करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की अपेक्षा सीधा संवाद करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 24 to 30 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष :
वृष राशि के जातकों का मन इस सप्ताह आवश्यक कार्यों से भटक सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में परिजनों अथवा कार्यक्षेत्र में किसी से वादविवाद हो सकता है। किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी न करें। वाहन अत्यंत सावधानी से चलाएं, अन्यथा चोट लगने की आशंका है। करिअर और कारोबार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के अंत में अनावश्यक चीजों पर धन खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। कठिन समय में लव पार्टनर और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी प्रियजन की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

weekly horoscope weekly rashifal 24 to 30 may 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन :
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह नई योजनाओं पर कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। सही दिशा में प्रयास करने और चीजों का प्रबंधन करके आप अपने टारगेट को प्राप्त करने में कामयाब भी हो सकते हैं। हालांकि कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। थोक व्यवसायियों के मुकाबले छोटे कारोबारियों का समय अपेक्षाकृत ठीक है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की अनदेखी न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 24 to 30 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क :
सप्ताह की शुरुआत में कर्क राशि के जातकों का मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है। किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। बीमा, फाइनेंस और मार्केटिंग का काम करने वालों का समय चुनौतीपूर्ण है। सप्ताह के मध्य में व्यापार में किसी भी प्रकार जोखिम उठाने से बचें। घर के किसी वरिष्ठ की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 24 to 30 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह :
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा होने जा रहा है। पारिवारिक एवं व्यावसायिक उलझनों को सुलझाने का वातावरण बनेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित रूप से बाजार अथवा किसी योजना में अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। छात्रों एवं युवाओं का अधिकांश समय मौजमस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी परिजन से जुड़ा कोई दुखद समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed