फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 23 May 2021: शुभ योग बनने से मिथुन और कर्क समेत पांच राशियों के लिए रविवार का दिन रहेगा अच्छा

Sun, 23 May 2021 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 May 2021 07:16 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 23 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 23 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको आपके बिजनेस में भरपूर लाभ होगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ माल आज अचानक से बिकना शुरू हो जाएगा, जिससे आपके लाभ के रास्ते खुल जाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन के संबंधों में आप प्रेम व विश्वास का अनुभव करेंगे। अपने घर के जरूरी काम को पूरा करने के लिए मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपकी वाहन व आवास संबंधी समस्या चल रही है, तो वह आज फिर से पनप सकती है।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 23 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम को लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिनको ठीक करने के लिए उनको अपने गुरुजनों के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। स्वरोजगार से जुड़े जातको को आज भविष्य के प्रति चिंतित नजर आ सकते हैं। किसी बड़े अधिकारी की मदद से कोई चल या अचल संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज निपट सकता है। ससुराल पक्ष में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक रूप से आज स्थितियां कुछ तनावग्रस्त रह सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 23 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। धन की आमदनी आज निश्चित रहेगी, फिर भी भविष्य के लिए लाभ के सौदे पक्के होंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान कम होंगे। आज आपका मन थोड़ा उदासीन हो सकता है और व्यवसाय के कारण परिजनों को समय ना दे सकेंगे, जिससे आपकी माता जी आपसे कुछ नाराजगी जता सकती हैं। आज आप दिन के आरंभ से ही अपने व्यवसाय के किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेगे, जिससे आप बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 23 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपके व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद आपकी जटिलताएं खत्म होंगी, लेकिन आज अति उत्साह और जोश दिखाएंगे, तो आपका कार्य बिगड़ सकता है। पिताजी के मार्गदर्शन से आज आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको लाभ होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों में संतान पक्ष के कारण आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको विदेश में रह रहे परिजनों के कारण कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed