फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: 18 से 25 अक्तूबर के बीच धन, नौकरी और सेहत के नजरिए से कैसे बीतेगा सप्ताह

Mon, 19 Oct 2020 06:50 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्रा Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Oct 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 october 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल

मेष 


इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अचानक से कुछ उलझनें आएंगी। इस पूरे सप्ताह अपने हितों की उपेक्षा न करें। सप्ताह के शुरुआत में व्यापारियों के लिए आर्थिक समस्याएं रहेंगी। शेयर-बाजार, कमीशन आदि से जुड़े काम करने वालों को कुछ झमेले आ सकते हैं। 20 अक्टूबर को अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं होंगे। लोगों का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक मामलों में भावुकता में कोई कदम न उठाएं।
शुभ अंक- 6
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग-गुलाबी
सफलता का सूत्र-‘अधीरता से बचें। ’
उपाय-लाल रुमाल हमेशा अपने पास रखें। ‘ॐ हं हनुमते नम:’का जाप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 october 2020 know prediction of all zodiac signs
वृषराशि

वृष 
आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी पावै। इस सप्ताह इन पंक्तियों को न भूलें। इस सप्ताह भाग्य भरोसे या फिर दूसरों के भरोसे न रहें। अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही खोजें। 24 अक्टूबर के बाद व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपेक्षा के मुताबिक लाभ होगा। छात्रों-युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में पत्नी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ दिन- बुधवार
शुभ रंग-बसंती
सफलता का सूत्र-‘लोगों के बहकावे में न आवें। ’
उपाय-गरीब लोगों को भोजन कराएं। अपने इष्टदेव की उपासना करें।

weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 october 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन 
इस सप्ताह तीज-त्योहार के मौके पर परिवार के सभी सदस्यों के इकट्ठे होने से अधिकांश समय हंसी-खुशी बीतेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर कारोबार और करिअर में गतिशीलता आएगी। महिला प्रोफशनलों का समय बहुत बढ़िया है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वाद्र्ध में अपेक्षा से अधिक लाभ होने की संभावना है। 24 अक्टूबर को किसी बात को लेकर थोड़ा मन अशांत रह सकता है। इस दौरान वाहन, कपड़े और सोने-चांदी का काम करने वालों को अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलने से मन उदास रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ दिन- शनिवार
शुभ रंग- बैंगनी
सफलता का सूत्र-‘क्षमता से अधिक जोखम न उठाएं।’
उपाय-यदि संभव हो तो किन्नरों को खाने-पीने की चीज दान दें। ‘ॐ बुं बुधाय नम:’ मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 october 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
सुख सपना, दु:ख बुलबुला, दोनों टूटे एक समान। जी हां इस सप्ताह इस सच्चाई को समझकर चलना होगा। कर्क राशि के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में खान-पान का विशेष ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजते समय बड़े-बुजुर्गों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में सोच-समझकर ही धन निवेश करें। नौकरीपेशा लोगों की व्यस्तता बनी रहेगी। छात्रों और युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते बीतेगा। किसी मित्र की मदद से प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक-7
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-बादमी
सफलता का सूत्र-‘ईश्वर पर पूरा विश्वास रखें।’
उपाय-सफेद वस्तुओं का दान और भगवान शिव की उपासना करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 19 to 25 october 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
सिंह राशि के जातकों लिए सप्ताह की शुरुआत अत्यधिक शुभ और लाभप्रद साबित होगी। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। करिअर से संबंधी चिंता दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद खबर सुनने को मिलेगी। लेकिन 22 अक्टूबर के बाद आपको सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको लोगों से आश्वासन ज्यादा और मदद कम मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं के चलते मन खिन्न रहेगा। व्यवासाय से जुड़े लोग इस दौरान लेन-देन में सावधानी बरतें। विशेष रूप से मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए समय अत्यधिक चुनोतीपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-‘आत्मविश्वास बनाए रखें।’
उपाय-भगवान सूर्यदेव को जल में रोली मिलाकर जल दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed