फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (15 से 22 मार्च 2021) : जानिए इस सप्ताह किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

Sun, 14 Mar 2021 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 14 Mar 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 15 to 22 march 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


मेष राशि वालों को इस सप्ताह इस बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि प्रेम कभी मांगता नहीं, हमेशा देता है, इसलिए इस सप्ताह आप अपने प्रियजन की भावनाओं और जरूरतों का विशेष ख्याल रखें। यदि लव पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी या तकरार चल रही है तो आप उसे एक अच्छा उपहार देकर मना सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में आर्थिक मामलों में आप सोच-समझ कर ही कदम बढ़ाएं। किसी नये निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापारियों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी-पेशा लोगों का समय मध्यम है।

शुभ अंक- 2
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - गुलाबी
सफलता का सूत्र - ‘हड़बड़ी से बचें।’
उपाय - लाल चंदन का तिलक लगाएं। श्री हनुमान जी की पूजा करें।
 

weekly horoscope weekly rashifal 15 to 22 march 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ 
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह योजना बनाकर कार्य करने पर ही सफलता की प्राप्ति होगी। कोई भी कार्य आधे-अधूरे मन से शुरु न करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसमी अथवा किसी पुरानी का शिकार हो सकते हैं। व्यापारियों को व्यवसाय का लाभ थोड़ी परेशानी के साथ हासिल होगा। कंसल्टेंसी एवं लाइजनिंग का कार्य करने वालों का समय अनुकूल है। इस सप्ताह भूमि-भवन संबंधी क्रय-विक्रय के प्रस्ताव सामने आएंगे। नई संपत्ति जांच-परख कर ही खरीदें। जिस चीज की आवश्यकता नहीं है, उस पर व्यर्थ में धन खर्च न करें, अन्यथा धन एवं सम्मान दोनों की हानि हो सकती है। किसी प्रियजन के घर में आने से मन को संबल मिलेगा।

शुभ अंक - 4
शुभ दिन - बुधवार
शुभ रंग - बसंती
सफलता का सूत्र - ‘दूसरों के भरोसे न रहें।’
उपाय - बड़ी-बूढ़ी स्त्रियों का सम्मान करें, अपनी कुल देवी की उपासना करें।

weekly horoscope weekly rashifal 15 to 22 march 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन-
मिथुन राशि वालों का यह सप्ताह मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। आकस्मिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान का वातावरण बनेगा। इस सप्ताह आप अपने कार्य के बल पर विरोधियों को करारा जवाब देने में कामयाब होंगे। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को अपने कारोबार में विस्तार के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी-पेशा लोगों की सुविधाएं बढ़ सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा सेहत ढीली हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई में अभिरूचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्ष मिलेगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ अंक -5
शुभ दिन - सोमवार
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - ‘परिस्थिति के अनुसार निर्णय लें।’
उपाय - तुलसी पर जल चढ़ाएं। ‘ॐ लक्ष्मी विनायकाय नमः’मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 15 to 22 march 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क -
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अपनी परिस्थितियों में सुधार लाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। परिचित एवं संबंधियों से आश्वासन अवश्य मिलेंगे लेकिन कार्य आपके अपने प्रयास और मेहनत से ही सफल होंगे। आपको यह बात अच्छी तरह से समझनी होगी कि अपने मरे बिना स्वर्ग नहीं दिखता। किसी के आसरे रहने के बजाय अपने कार्य खुद करें अन्यथा बनता काम बिगड़ जायेगा। स्वयं के लिए फैसले लाभदायक साबित होंगे। व्यापारियों का समय मध्यम है। सप्ताह के मध्य में लेन-देन की कुछ समस्याएं रह सकती हैं। सप्ताह के अंत में दांपत्य संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। हालांकि छात्रों के लिए समय ठीक है।

शुभ अंक -1
शुभ दिन -सोमवार
शुभ रंग - नारंगी
सफलता का सूत्र - ‘भावुकता से बचें।’
उपाय -श्री शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। ‘ॐ नमो भगवते रूद्राय’ मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 15 to 22 march 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

 सिंह -
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से अधिक सावधान रहना होगा। उसके दांव-पेंच को ध्यान में रखकर कोई कदम आगे बढ़ाना होगा, अन्यथा वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। ध्यान रहे परदेश में स्वयं की बुद्धि और धन काम आता है, इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा में सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। परिजनों एवं मित्रों को विश्वास में लेकर चलें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उलझनों से भरा रह सकता है, ऐसे में आज उन्हें क्रय-विक्रय में सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम प्रसंग में सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ अंक - 4
शुभ दिन - मंगलवार
शुभ रंग - बैंगनी
सफलता का सूत्र - ‘लापरवाही से बचें।’
उपाय - पीपल के पेड़ पर गुड़ का शर्बत चढ़ाएं। ‘ॐ संकटमोचनाय नमः’मंत्र का जप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed