फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (11 से 17 जनवरी) : इस सप्ताह सूर्य का मकर राशि में होगा प्रवेश, जानिए कैसा रहेगा यह हफ्ता

Sun, 10 Jan 2021 10:33 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 10 Jan 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal  11 to 17 january 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय परिजन से लंबे समय बाद संपर्क करने का मौका मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद होगी। सप्ताह के मध्य में परीक्षा या फिर कॅरिअर की चिंता को लेकर छात्रों युवाओं को तनाव बना रहेगा। इस दौरान नकारात्मक विचारों से दूर रहे। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती है। भूमि-भवन के विषय से जुड़े कार्यों में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। बढ़ते हुए पारिवारिक मतभेद भी स्वास्थ्य सुख में कमी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।

शुभ अंक - 9
शुभ रंग - नारंगी
सफलता का सूत्र - सकारात्मक रूख रखें।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएं। ॐ आंजनेयाय नमः मंत्र जपें।

weekly horoscope weekly rashifal  11 to 17 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों को यह सप्ताह बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में सोच समझकर निर्णय लें। यदि एक कदम पीछे करने से दो कदम आगे जाने की संभावना बन रही हो तो अपना ईगो छोड़कर परिस्थितियों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ें। सप्ताह के अंत में लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। इस दौरान क्रोध करने से बचें। संतान के स्वभाव में जिद्द का भाव आने के योग बन रहे है। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। कठिन समय में लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक - 2
शुभ रंग - आसमानी
 सफलता का सूत्र - वाद-विवाद से बचें।
उपाय-चावल एवं चीनी का दान करें। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal  11 to 17 january 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह समय का प्रबंधन करके चलना होगा। आलस्य या चीजों को कल पर टाल देने पर हाथ आई सफलता दूर हो जाएगी। युवाओं का अत्यधिक समय मौज मस्ती के साथ गुज़रेगा और पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर के खाने से परहेज करें, अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। सप्ताह के अंत में व्यापार के लिए कर्ज लेने की संभावनाएं बन रही हैं। पहल करने से अपने व्यावसायिक लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हैं। दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
सफलता का सूत्र- लापरवाही से बचें।
उपाय-गायों को हरा चारा खिलाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal  11 to 17 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह हाथ दबाकर खर्च करने की जरूरत है, अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। आपके ख़र्चे आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लेकर चलने से कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो जायेंगी। अधीनस्थ फिर भी आपकी परेशानियों का कारण बन सकते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान दें। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का ध्यान पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे के आने से मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - कत्थई
सफलता का सूत्र - संयम से काम लें।
उपाय-शिवजी पर बेलपत्र चढ़ाएं। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal  11 to 17 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातकों का सौभाग्य इस सप्ताह दस्तक दे रहा है। किसी भी कार्य को योजनापूर्वक करने से सफलता मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में अपने कंपटीटर्स की नीतियों को नाकाम करने में व्यस्त रह सकते हैं। कमीशन से जुड़े लोगों के लिए लाभ के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। कोई नई साझेदारी आरंभ की जा सकती है। माता और स्वयं की सेहत के प्रति ख़ास ध्यान दें। फिट रहने के लिए दिनचर्या में सुधार करें और योग व ध्यान करें। सप्ताह के अंत में धन निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले सोच समझकर लें। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक - 2
शुभ रंग - धानी
सफलता का सूत्र - अपने हित का ध्यान रखें।
उपाय-पांच मुखी रूद्राक्ष धारण करें। ॐ हिरण्यगर्भाय नमः मंत्र जपें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed