फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे,जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 04 Jul 2022 12:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 04 July To 10 July 2022 know prediction of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के सितारे इस सप्ताह बुलंदी पर रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। जो लोग विदेश में अपने करियर या पढ़ाई के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा और उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। पूर्व में किसी योजना या कारोबार में लगाया धन लाभ का बड़ा कारण बनेगा। हालांकि उन्हें जोखिमपूर्ण धन निवेश करने से बचना चाहिए और यदि ऐसा करते हैं तो उन्हें अपने शुभचिंतकों की सलाह एक बार अवश्य लेना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान की सफलता आपके सम्मान का बड़ा कारण बनेगी और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और महादेव से मनचाहा फल पाने के लिए 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 04 July To 10 July 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि से जुड़े उन लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी जो लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे। इस दौरान उन्हें करिअर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। यह समय टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। बेहतर काम के लिए उन्हें अपने बॉस से तारीफ और बड़ा पद मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की भी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है और उनका समाज में मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस कार्य में आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की पूरी मदद और समर्थन हासिल रहेगा। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। उन्हें घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा करें। शिव की पूजा में सफेद चंदन का प्रयोग और शिव चालीसा का पाठ करें। 

weekly horoscope weekly rashifal 04 July To 10 July 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत दरवाजे पर दस्तक देती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको रोजी-रोजगार के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इस दौरान आप किस ओर कदम बढ़ाए और क्या निर्णय लें इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। ऐसे में किसी शुभचिंतक या विशेषज्ञ की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। उन्हें दूसरे संस्थानों से बड़े ऑफर मिल सकते है, लेकिन उसे स्वीकार करते समय चिंतन-मंथन और कार्य संबंधी जानकारी और सैलरी आदि को लेकर स्पष्ट कर लेना उचित रहेगा, अन्यथा आपको बाद में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय में बीते कुछ समय से मंदी का सामना कर रहे थे तो यह सप्ताह आपके लिए राहत देने वाला होगा। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ और उसे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत रहेगी क्योंकि इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं अथवा कोई पुरानी बीमारी दोबारा से उभर सकती है। इस दौरान आपको संतान की शिक्षा, विवाह आदि से जुड़ी चिंता सताएगी। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें, अन्यथा उसमें दरार आ सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन पीपल पर जल चढ़ाएं और भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 04 July To 10 July 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान दोनों से ही बचने की बहुत जरूरत रहेगी, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का ज्यादा बोझ रहेगा। जिसे निबटाने में सहयोगियों की भी मदद नहीं मिल पाएगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ हुई तकरार आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। ऐसे में आपको अपना ईगो छोड़कर गलतफहमियों को दूर करना बेहतर रहेगा। घर-परिवार या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़ा काम बनता हुआ नजर आएगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा। व्यवसाय से जुड़ी बाधाएं दूर और लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना और रुद्राक्ष की माला से मृत्युंजय मंत्र 'ॐ जूं स:' का जप करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 04 July To 10 July 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में किसी योजना या व्यवसाय में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें और उसे किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें। इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से भी बचना होगा, अन्यथा आपको बड़ी आर्थिक चोट पहुंच सकती है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। स्वजनों का अपेक्षा से कम सहयोग मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। काम को आगे टालने की प्रवृत्ति आपकी परेशानी का बड़ा सबब बन सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत भी आपकी परेशानियों में इजाफा करती हुई नजर आएगी। हालांकि इस दौरान कोई प्रिय व्यक्ति जैसे लव पार्टनर, जीवनसाथी आपकी दु:ख-तकलीफ में संबंल बनता नजर आएगा। यदि आप चाहते हैं कि आपके प्रेम संबंध मजबूत हों और उसमें दरार न पड़े तो आपको लव पार्टनर की मजबूरियों और भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed