फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (8-14 May): सभी 12 राशि वालों के लिए लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 07 May 2023 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 07 May 2023 07:36 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 may 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक से बड़ा लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा शुभ साबित होने जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यक्षेत्र से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मनचाहा प्रमोशन या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र नई संभावनाएं तलाशते हुए अपने लक्ष्य में बदलाव कर सकते हैं। कुल मिलाकर करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा लेकिन सेहत की दृष्टि से आपके लिए मध्यम कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहना होगा। खान-पान और दिनचर्या का भी ख्याल रखें। प्रेम संबंध में स्थिति सामान्य रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको न सिर्फ जीवनसाथी बल्कि सभी परिजनों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। 

उपाय: हनुमान जी को लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर प्रतिदिन पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में अचानक से आई कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको उन लोगों से निराशा मिल सकती है, जिस पर आप जरूरत से ज्यादा विश्वास करते हैं। स्वजनों के समय पर काम न आने पर आपके भीतर कुछ निराशा जैसी मनोस्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का अधिक बोझ बना रह सकता है लेकिन उत्तरार्ध में स्थिति आपको नियंत्रण में नजर आएगी। कारोबार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह व्यवसाय में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। हालांकि यह समय साझेदारी में कारोबार करने और कमीशन पर काम करने वालों के लिए थोड़ा राहत भरा रहेगा। प्रेम प्रसंग में इस सप्ताह सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। बगैर सोचे-समझे या फिर कहें जल्दबाजी में उठाया गया कदम आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है। जीवन के चुनौती भरे समय में आपका जीवनसाथी संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें और पक्षियों का दाना डालें।

weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी  बुद्धि, वाणी और विवेक का सदुपयोग करने की बहुत जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय उनकी छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करने की जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने काम को समय से पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। अचानक से काम के बढ़े बोझ और जिम्मेदारियों को निभाने के कारण आप मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस करेंगे। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको उसे पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध प्रेम प्रसंग की दृष्टि से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपका अपने लव पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से आपके प्रेम की गाड़ी पटरी से उतर सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से देखें तो इस सप्ताह आय में बहुत ज्यादा वृद्धि के योग नहीं बन रहे हैं, लेकिन फिर भी दैनिक खर्च के लिए आपको अधिक हाथ पैर मारने की जरूरत नहीं रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह में अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने के बाद आप न सिर्फ राहत की सांस लेंगे बल्कि एक नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुट जाएंगे। जो लोग लंबे समय से विदेश में पढ़ाई या कारोबार के लिए प्रयासरत थे, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भूमि-भवन या फिर कहें प्रापर्टी का काम करने वालों के लिए समय शुभ है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर भविष्य में अच्छे लाभ की संभावनाएं बनेंगी। सेहत की दृष्टि से यह सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी बीमारी से पीडि़त थे तो इस सप्ताह उसमें आशा के अनुरूप सुधार होता नजर आएगा, हालांकि आपको अपने खानपान और दिनचर्या को सही बनाए रखने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक से तीर्थाटन या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। नवविवाहित लोगों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना और श्रीसूक्त का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि या फिर उससे संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होगी। सेहत और संपत्ति से जुड़ी से समस्या दूर होगी। सत्ता सरकार से संबंधित अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने बेहतर काम के लिए बॉस से शाबाशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पूरे मनोयोग से काम करते हुए आप न सिर्फ अपने काम में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे बल्कि सहयोगियों के साथ आपके संबंध बहुत मजबूत होंगे। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों के सहयोग एवं समर्थन से भूमि-भवन आदि से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह औसत से कहीं ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। नियमित रूप से होने वाली आय से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के अंत तक किसी लाभदायक योजना या कार्य पर धन निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और तुलसी जी की सेवा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed