फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Grah Uday 2023: 10 मई को बुध का मेष राशि में उदय, इन 3 राशि वालों को मिलेगी कामयाबी

Sat, 06 May 2023 05:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 06 May 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Budh Grah Uday 2023 Know About These Lucky Zodiac Signs After Mercury Rising
BUDH GOCHAR 2023 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है वहीं बुध के कारक तत्व में गणित, ज्योतिष, लेखक, वक्ता और हास्य प्रमुख है। जिसका बुध अच्छा होता है उसकी तर्क शक्ति अच्छी होती है। ग्रहों के राजकुमार बुध 10 मई को मेष राशि में उदय होंगे जहां पहले से राहु विराजमान है। बुध के उदय होने से 3 राशियों को सफलता प्राप्त होगी। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन सी है। 
Budh Grah Uday 2023 Know About These Lucky Zodiac Signs After Mercury Rising
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदय लाभ भाव यानी कि एकादश भाव में होगा। इस भाव में उदय हो रहे बुध के प्रभाव से आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। इस समय आपको अपने मित्रों से कोई बड़ी मदद मिल सकती है जिससे आपका काफी समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। आप इस समय नई योजना बनाने में सफल होंगे और आपको उसका अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। इस समय वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहने वाली है वहीं प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने वाला है। 

Budh Uday 2023: 10 मई को बुध का मेष राशि में उदय, इन 3 राशि वालों को रखनी होगी सावधानी

Weekly Horoscope (8-14 May): सभी 12 राशि वालों के लिए लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
Budh Grah Uday 2023 Know About These Lucky Zodiac Signs After Mercury Rising
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध देव भाग्य स्थान यानी कि नवम भाव में उदय होने वाले है। इस भाव में बुध का उदय सिंह राशि के जातकों के भाग्य को चमकाने वाला होगा। इस समय आपके खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन धन का आगमन भी अच्छे से होगा। इस समय अपने पिता के मार्गदर्शन में कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। किसी धार्मिक यात्रा के योग दिखाई दे रहे है जहां मित्रों से मेल मिलाप होगा। इस समय लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों को बढ़िया प्रसिद्धि प्राप्त होगी ऐसा योग बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Grah Uday 2023 Know About These Lucky Zodiac Signs After Mercury Rising
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध देव का गोचर अब तीसरे भाव से होगा। इस भाव में बुध का गोचर आपके तर्क शक्ति और वाक् पटुता की वृद्धि करने वाला होगा। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिलने वाले है। इस समय आपकी वाणी के बल पर आपके कार्य सफल होंगे। काफी समय से अटका हुआ निवेश आपको मिलने की सम्भावना है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्य स्थल पर आपको अच्छा मान सम्मान मिलने के योग बने हुए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed