फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (8 To 14 April): यह सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sat, 06 Apr 2024 02:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 06 Apr 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 april 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी' का स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। इस सप्ताह आप कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना होगा वरना गलती करने पर आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों और निजी जीवन में उन लोगों से सावधान रहना होगा जो आपके काम में अक्सर अड़ंगे डालने की जुगत लगाते रहते हैं।

सेहत और संबंध की दृष्टि से भी सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और सोच-समझकर ही बोलें। इसी प्रकार अपना खानपान एवं दिनचर्या सही रखें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में उम्मीद की कोई किरण नजर आ सकती है। इस दौरान आपके द्वारा किए प्रयासों का सकारात्मक फल मिल सकता है। ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का ही समय चुनना चहिए। प्रेम प्रसंग एवं निजी रिश्तों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपका अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा बेहतर तालमेल नजर आएगा। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देव को अघ्र्य दें और दैनिक पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 april 2024 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, धन एवं समय का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें उनके द्वारा किए गये प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत कुछ एक बड़े खर्चों के साथ हो सकती है। इस दौरान आपका अधिकांश समय अपनी निजी समस्याओं का समाधान खोजने में खर्च हो सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान से जुड़ी समस्या अथवा घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। हालांकि कठिन समय में आपके अपने काफी मददगार साबित होंगे।

कार्यक्षेत्र में सीनियर और निजी जीवन में इष्टमित्र और रिश्तेदार तन-मन-धन से सहयोग करते नजर आएंगे। वृष राशि के जातक जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का सामना करने के बाद भी इस सप्ताह आर्थिक प्रगति करते नजर आएंगे। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में निवेश किया है तो आपको सप्ताह के अंत तक उससे बड़े धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी डील संभव है। जिसके जरिए आप कारोबार को विस्तार देने में कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के प्रेम-व्यवहार बढ़िया बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन से जुड़ी तमाम उलझनों को सुलझाने में जीवनसाथी मददगार साबित होगा। 

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का दैनिक रूप से पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 april 2024 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह पांचों अंगुलियां घी में रहने वाली है। कहने का तात्पर्य यह है कि यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभता और सफलता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके वो सभी कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे जिसके जल्द पूरे होने की आप आशा भी नहीं कर सकते थे। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात होगी।

इस सप्ताह सीमित साधनों में भी असीमित सफलता और लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं। व्यवसाय में समझदारी से उठाए गये कदम आपके लिए न सिर्फ वर्तमान में बल्कि भविष्य में बड़े लाभ प्राप्ति का कारण बनेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार या कोई दूसरा काम करते हैं, उन्हें इस माह विशेष लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आ रही है। इस सप्ताह आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति संभव है। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपका मनोबल काफी उंचा रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आप आप करियर-कारोबार अथवा निजी जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपको अपनों का सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगी। संवाद और सुलह के जरिए आप पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनों को दूर करने में कामयाब होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा गुरुवार के दिन केले के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 april 2024 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध मध्यम लेकिन उत्तरार्ध मनोकूल परिणाम देने वाला साबित होगा। ऐसे में कर्क राशि के लोगों को अपने महत्वपूर्ण काम को सप्ताह के पूर्वार्ध में करने की बजाय उत्तरार्ध के लिए सुनिश्चित करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर-परिवार या फिर करियर-कारोबार से जुड़ी समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत बनी रहेगी।

कर्क राशि के जातक इस दौरान आप अपने काम को प्रेम व्यवहार से सिद्ध और अक्कखड़पन से बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में आप अपने सोचे हुए काम को समय से पूरा करने पाने के लिए लोगों को मिलाजुलाकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता आपको सताएगी। इस दौरान पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में तमाम तरह के बड़े खर्चों के कारण आपका मन पूजा-पाठ या अध्यात्म में कम लगेगा। हालांकि आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे सुधार का सकारात्मक परिणाम आपको इस दौरान देखने को मिल सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों के साथ किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा होने से बचाना चाहिए। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और एकदूसरे के भावनाओं को आदर करें। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेल अथवा शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 8 to 14 april 2024 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभता और सफलता मिलती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह आप अपनी सूझबूझ से बड़े से बड़े काम को आसानी से पूरा करने में कामयाब होंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह मनचाहा काम मिल सकता है। आप सार्वजनिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला है।

इस सप्ताह आपको मनचाहा आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को मिले हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अपनी कार्यशैली में थोड़ा बदलाव लाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कुछेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ आपसी प्रेम और विश्वास कायम रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में किसी कार्य विशेष में मिली सफलता को लेकर सेलिब्रेशन भी हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले चंदन का तिलक लगाकर पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed