मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत, संबंध और कामकाज को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप अपने कार्यालय में सावधान होकर कार्य करें। और अपने काम को पूरे मनोयोग के साथ करें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस पूरे सप्ताह आपको अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपको अनिद्रा अथवा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सेहत संबंधित समस्याओं को इग्नोर करने पर आपका काम भी प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे मे किसी भी शारीरिक पीड़ा का समय पर इलाज कराएं।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो सप्ताह की शुरुआत में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आमदनी में रुकावटें आ सकती हैं। इस दौरान आपके उत्साह और आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को भी मिल सकती है। अचानक से आए कुछ बड़े खर्च आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। प्रेम संंबंध में दिखावे अथवा उतावलेपन से बचें। अपने से वरिष्ठ की किसी भी सलाह को इग्नोर न करें और लोगों के बेवजह के विवाद में न पड़ें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के सिलसिले अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस दौरान स्वजनों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिल पाने आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। आय सीमित और खर्च की अधिकता के कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ कमाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत बनी रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम फलदायी साबित होने पर मन में निराशा बनी रहेगी। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे संबंधित चीजों में सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। किसी रिश्तेदार या परिवार के साथ विवाद होने के कारण आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ आगे बढ़ें और सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
Shani Gochar 2025: राशि के बाद अब शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि के लोगों को मिलेगा विशेष लाभ
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। ऐसे में इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करते हुए हाथ आए अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने का पूरा प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको अपने सीनियर से प्रशंसा के साथ बड़ी पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है।
सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप लंबे समय से अपनी रोजी-रोजगार में बदलाव की सोच रहे थे आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस पूरे सप्ताह आपका व्यवसाय उत्तम चलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो भी समय पूरी तरह से आपके पक्ष में है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में दुर्गा स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।
Vastu Tips: रोजाना कपड़े धोने की है आदत तो हो जाएं सावधान, घर में आ सकती है दरिद्रता, जानें क्या है सही दिन
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको किसी भी व्यक्ति अथवा कार्य आदि को लेकर नकारात्मक धारणा बनाने से बचना चाहिए। समस्याएं घर-परिवार से जुड़ी हों अथवा करियर-कारोबार से, आपको उनसे भागने की बजाय डंटकर मुकाबला करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी।
इस दौरान अचानक से किसी बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बना बनाया बजट बिगड़ सकता है। जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके भीतर आलस्य की अधिकता रह सकती है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। स्वजनों के साथ आपके रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम रह सकते हैं। प्रेम संबंध में दिखावे से बचें और इससे जुड़े निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
Mahavir Jayanti 2025: कब है महावीर जयंती? यहां जानें सही तिथि और महत्व
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार के लिए शुभता और लाभ लिए हुए है लेकिन संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे और रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह के अंत तक आपको इससे जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी धर्म स्थान की यात्रा अथवा धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मेल-मुलाकात के योग बनेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग बनेंगे। यदि आपने पूर्व में किसी योजना अथवा व्यवसाय आदि में निवेश किया था तो इस सप्ताह आपको उससे खासा लाभ होने की संभावना है। सिंह राशि के जातकों को अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। यदि आपसे कोई नाराज चल रहा है तो आपको स्वयं पहल करते हुए संवाद के जरिए सारे विवाद दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव की साधना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।