फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि नक्षत्र परिवर्तन कल, स्वनक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश से इन राशि वालों को करियर-कारोबार में लाभ

Thu, 08 Oct 2026 02:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 08 Oct 2026 02:46 PM IST
सार

कल शनि अपने स्व नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं जो उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 8 फरवरी 2027 तक विराजमान रहेंगे जिससे कुछ राशि वालों को लाभ के जबरदस्त योग बनेंगे।

विज्ञापन
shani uttara bhadrapada nakshatra parivartan 2026 these zodiac sign will be lucky
शनि नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : अमर उजाला

कल, शुक्रवार 9 अक्तूबर को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के द्दष्टि से इसे बहुत ही खास माना जाता है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शनिदेव का स्वनक्षत्र होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि 9 अक्तूबर 2026 को शाम करीब 7 बजकर 28 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि शनि अभी गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं। 11 दिसंबर 2026 को ये मार्गी होंगे। वहीं शनिदेव अपने स्वनक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 8 फरवरी 2027 तक विराजमान रहेंगे फिर इसके बाद रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि वालों के जीवन में करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं शनि नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशि वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है। 

Trending Videos
shani uttara bhadrapada nakshatra parivartan 2026 these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा। शनि के अपने नक्षत्र में गोचर करने से मेष राशि वालों को कठिन कार्यों से राहत मिलेगी। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा।  
 
shani uttara bhadrapada nakshatra parivartan 2026 these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन आपके करियर-कारोबार में नई तरह की दिशा और अवसर प्रदान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको राहत मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग और आय के नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। पुराने संपर्को से आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में बेहतर करने का मौका मिलेगा लेकिन किसी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। 

गुरु ने किया बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशि वालों का भाग्य होगा मजबूत, संतान सुख से लेकर बढ़ेगा सौभाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
shani uttara bhadrapada nakshatra parivartan 2026 these zodiac sign will be lucky
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए करियर-कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी और अवसर मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए कामों गति पकड़ेगी। आमदानी के नए-नए रास्ते आपके लिए खुल सकते हैं। जो लोग किसी जमीन या मकान आदि के सौदे में हैं उनको कोई अच्छी डील हो सकती है। आमदनी के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। 

12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल

विज्ञापन
shani uttara bhadrapada nakshatra parivartan 2026 these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन आने वाले समय में आपके लिए बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। कारोबार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी और लेन-देन के मामलों में आपको कुछ पुराने मसले हल होंगे। 

ग्रहों का षडाष्टक योग मचाएगा हलचल, 9 अक्तूबर को इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed