फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (30 June to 06 July 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sun, 29 Jun 2025 04:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 29 Jun 2025 04:44 PM IST
सार

साप्ताहिक राशिफल  30 जून से  06 जुलाई 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए  पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal  30 June to 06 July 2025 know predictions of all zodiac signs
30 June to 06 July 2025 - फोटो : adobe stock

Saptahik Rashifal (30 June to 06 July 2025): सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए बदलाव और अवसर लेकर आ रहा है। कुछ लोगों को इस दौरान करियर में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं, तो वहीं कुछ के लिए यह समय रिश्तों को मजबूत बनाने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में भी यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ रहने की संभावना है।


Good Luck Sign: अच्छे दिन आने से पहले मिलते हैं ये तीन संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
हालांकि, कुछ राशियों को ग्रहों की चाल के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से स्वास्थ्य, निवेश और वाणी के प्रयोग को लेकर सतर्क रहना फायदेमंद रहेगा। इस हफ्ते की शुरुआत से लेकर अंत तक, हर दिन आपके लिए कुछ नया संदेश लेकर आएगा। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।
Signs of Bad Time: जीवन में कुछ बुरा होने से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत, न करें नजरअंदाज

weekly horoscope saptahik rashifal  30 June to 06 July 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।


साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। करियर अथवा कारोबार में आपकी थोड़ी-सी भी लापरवाही भविष्य में बड़ी दिक्कत का कारण बन सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से तालमेल बिठाकर चलना चाहिए तथा किसी भी काम को कल पर टालने से बचना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको मेहनत के मुकाबले कम सफलता एवं लाभ मिलने की शिकायत बनी रह सकती है। इस दौरान आपका अधिकांश समय बेवजह के कार्यों में ही बीतेगा। सप्ताह के मध्य में आपको जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय अपने वरिष्ठों और शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय वित्तीय संकटों से घिरा रह सकता है। इस दौरान आपको धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम संबंध अथवा दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर की अपेक्षाओं और भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान उपासना करें। मंगलवार के दिन बजरंगबली के मंदिर में भगवा ध्वज चढ़ाएं।

weekly horoscope saptahik rashifal  30 June to 06 July 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

साप्ताहिक राशिफल

वृष राशि के जातक इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार की प्रगति को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यह यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी। इस दौरान आप विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक दृष्टि से स्थितियाँ बेहतर रहेंगी। इस दौरान आपको कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और मनचाहा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी।
छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपने विवेक एवं साहस से विरोधियों को परास्त कर पाने में सफल रहेंगे। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त से लाभ होने की संभावना है। घरेलू महिलाओं की ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और वे अधिकतर समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में देवदर्शन अथवा तीर्थ यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्रीसूक्त का पाठ करें और जेब में हमेशा सफेद रुमाल रखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal  30 June to 06 July 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातक अपने जीवन में जिन अवसरों को पाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं, इस सप्ताह उन्हें उनकी प्राप्ति हो सकती है। यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह फलदायी सिद्ध हो सकता है। घर और बाहर दोनों ही जगह आपके कामकाज और निर्णयों की सराहना होगी। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करते हुए उच्च पद एवं मान-सम्मान अर्जित करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत शुभ रहेगा। आपके पराक्रम और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य का समय कुछ अधिक व्यस्तता लिए रह सकता है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापारिक लाभ की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा और अध्ययन में एकाग्रता बनी रहेगी। परीक्षा या प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। इस सप्ताह किसी वरिष्ठ पारिवारिक सदस्य का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की संभावना भी बन रही है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा करें एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal  30 June to 06 July 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।

साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर आवश्यकता से अधिक खर्च कर सकते हैं। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा, फिर भी किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाज़ी में लेने से बचना चाहिए। व्यवसायिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं, लेकिन अत्यधिक खर्च के चलते वित्तीय संतुलन बिगड़ सकता है। यदि आप विदेश में कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, तो अभी कुछ और समय प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अनुकूल रहेगा, लेकिन उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं। इस दौरान कार्यभार बढ़ सकता है। सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाए रखें। प्रेम-प्रसंग में धैर्य बनाए रखें और लव पार्टनर की निजता का सम्मान करें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर दूध चढ़ाएं और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed