फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: सभी 12 राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 30 Dec 2024 07:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 07:30 AM IST
सार

Weekly Rashifal : यह सप्ताह नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए जानिए चंद्र राशि के अनुसार साप्ताहिक राशिफल में। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 30 dec 2024 to 05 january 2025 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि


मेष राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह भी शुभता और लाभ का योग बना रहेगा। पूरा सप्ताह मित्रों, शुभचिंतकों और परिजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। पूर्वार्ध का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। 

सप्ताह के मध्य तक करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता लिए हुए है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरे होने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा। पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सुलह-समझौते से बड़े मसले हल होने पर आप राहत की सांस लेंगे। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। 

सप्ताह के उत्तरार्ध में बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवाष्टकं का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 30 dec 2024 to 05 january 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृष राशि
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन में कुछेक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी क्योंकि वे आपके बने काम को भी बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। इस दौरान किसी पुरानी बीमारी के उभरने अथवा मौसमी बीमारी के चलते आपको शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। 

वृष राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह अपने संबंध और सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह विशेष परिवर्तनकारी नहीं लग रहा है। यदि आप व्यवसायी हैं तो किसी भी योजना अथवा करोबार में पैसा निवेश करने अथवा उसके लिए ऋण आदि लेने का फैसला खूब सोच-समझकर करें। 

वृष राशि के जातकों को सट्टा-लॉटरी से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के सामने अपनी बात ज्यादा कहने की बजाय लोगों को सुनने और समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक रिश्ते को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 30 dec 2024 to 05 january 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ एवं मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में आपका कोई बहुप्रतीक्षित काम पूरा हो सकता है। पूरे सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी और स्वजनों के साथ मधुर बने रहेंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। 

इस सप्ताह सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने के कारण आपके भीतर उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपके भीतर सकारात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। इसी सकरात्मकता के कारण आप लोगों के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति की तारीफ होगी। यदि आप किसी क्षेत्र में रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे इस सप्ताह आपको मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। वित्तीय दृष्टि से भी यह सप्ताह अत्यंत ही लाभप्रद रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होंगे। 
सप्ताह के अंत यानि नये साल की शुरुआत में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। व्यापार विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। प्रेम संबंध में एक दूसरे के साथ आत्मीयता और समझ बढ़ेगी। पूरे सप्ताह पारिवारिक सुख एवं शांति का अनुभव महसूस करेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 30 dec 2024 to 05 january 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सताह की शुरुआत में भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण करियर-कारोबार में कुछेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जीवन के कठिन समय में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे। इस सप्ताह आपको नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मान-सम्मान को भी नुकसान पहुंच सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को मिलाजुला कर चलना उचित रहेगा। 

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपके जीवन से जुड़ी समस्याओं में कुछ कमी होती नजर आएगी। इस दौरान उच्च अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की मंदी दूर होगी और कारोबार गति पकड़ेगा। 

इस सप्ताह संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ सप्ताह के अंत तक लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने का योग बनेगा। यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 30 dec 2024 to 05 january 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नये रिश्तों को जोड़ने और पुराने रिश्तों में खुशियां और प्यार बढ़ाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। घर में किसी आत्मीय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। 

उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। बीते कुछ समय से चले आ रहे अनावश्यक खर्चों में कमी होगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। व्यवसायियों के सप्ताह का उत्तरार्ध ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान सरकारी मामलों में राहत मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। 

हाल ही में किसी के साथ हुई मेल-मुलाकात या मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। इस सप्ताह आपको परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान भास्कर यानि सूर्य देवता को जल अर्पित करके सूर्याष्टकं का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed