मेष
छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दिया जाए तो यह सप्ताह भी मेष राशि के जातकों के लिए सुख और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपकी कोई बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। भाग्य से अपेक्षित सुख और लाभ की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में मनचाहे लाभ के साथ वृद्धि होगी। समय पर कार्य पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा एवं उत्साह बना रहेगा। आपके भीतर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आपकी वित्तीय स्थिति गड़बड़ा रही थी तो इस सप्ताह उसमें सुधार देखने को मिलेगा।
सप्ताह के अंत तक आर्थिक समस्याएं दूर होने के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। घर-परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वजनों एवं शुभचिंतकों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है या फिर सिंगल लोगों के जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के कामकाज में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करने पर अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी बड़े पद अथवा जिम्मेदारी मिलने के भी योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घरेलू समस्या अथवा जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझेंगे। व्यवसायियों के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे।
कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए जरा ज्यादा ही लाभप्रद रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ इस सप्ताह आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। किसी बड़े निर्णय को लेते समय आपको माता-पिता संग छोटे भाई अथवा बहन का पूर्ण समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में परिवार संग छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन सफेद चंदन का टीका लगाएं और किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उठापटक के साथ होगी लेकिन उत्तरार्ध तक सभी चीजें सामान्य होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह आपको अपने कार्य में आलस्य अथवा लापरवाही करने से बचना चाहिए। यदि आप कार्यों को कल पर टालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगा लेते हैं और अपने कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं तो आपको बड़ी सफलता भी मिल सकती है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद रहने वाला है। कारोबार सामान्य गति से चलता हुआ नजर आएगा। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो धन का लेनदेन एवं कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतें।
सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के द्वारा गये तीखे वचन आपको मानसिक पीड़ा पहुंचा सकते हैं। कुटुम्ब जनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। प्रेम-प्रसंग में कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: तुलसी जी की सेवा और पूजा करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर हो हरे रंग के वस्त्र दान करें।
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिसका लाभ उठाते हुए आप कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए अत्यंत ही शुभ एवं अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके भीतर पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। टीम वर्क के जरिए आप आप अपना बेस्ट देने में कामयाब हो जाएंगे। नेतृत्व के गुणों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रतिभा का लोहा मानेंगे। विरोधी परास्त होंगे। मुकदमे आदि में फैसला आपके हक में आ सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों का फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। किसी योजना विशेष से बड़ा लाभ होने के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप अपने व्यावसायिक कौशल से एवं मेहनत से किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न करने में कामयाब हो जाएंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। लव लाइफ हो या फिर मैरिड लाइफ, अपनी बिजी लाइफ से कुछ पल पार्टनर के लिए जरूर निकालें और अपनी वाणी और व्यवहार में शालीनता बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर शिवाष्टक का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते नजर आएंगे। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने पर आपके भीतर सकारात्मक विचार की वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और योग्यता के बल पर तमाम जटिल मुद्दों का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप भविष्य की योजनाओं को लेकर सक्रिय नजर आएंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपके भीतर वित्तीय मामलों में योजना बनाकर चलने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबार अथवा भूमि-भवन में बड़ी धनराशि निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।