फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (18-24 Dec): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sun, 17 Dec 2023 07:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 17 Dec 2023 07:41 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 18 to 24 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहने वाली है। इस दौरान सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। इष्ट-मित्र और स्वजनों का सहयोग कम मिल पाएगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान किसी भी बड़ी डील को बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। साथ ही साथ धन का लेन-देन भी बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए। दूसरों के बहकावे में आने से बचें और किसी योजना में सोच-समझकर पैसे लगाएं, वरना आपका धन फंस सकता है।

सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इस दौरान अचानक से कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर इस दौरान अपने काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा गलतियों के लिए आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। निजी जीवन में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है।

इस सप्ताह उनके भीतर आलस्य बना रहेगा और उनका मन पढ़ाई से उचट सकता है। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण भी आपकी पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो सकती है। प्रेम संबंध में कोई गलतफहमी आपके रिश्ते में दरार डालने का काम कर सकती है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं को आहत न करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें तथा 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 18 to 24 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृषभ

वृष राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी अनिष्ट की आशंका को लेकर भयभीत रह सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा डालने का काम करेंगे। इस सप्ताह आप कितने कामयाब रहेंगे यह आपके कार्यों के प्रति ईमानदारी और समर्पण पर निर्भर करेगा। ऐसे में बेहद सावधानी और मनोयोग के साथ काम करें तथा अपनी योजनाओं के पूरा होेने से पहले उनका खुलासा न करें। सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम लाभप्रद साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सुख-सुविधा से जुड़े सामान को खरीदने अथवा किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है।

इस दौरान अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। लापरवाही बरतने पर आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ तकरार हो सकती है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें। किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

weekly horoscope saptahik rashifal 18 to 24 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों को लेकर आने वाला है। यदि बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा काम या फिर कहें रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों के कद एवं पद में वृद्धि हो सकती है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपको किसी जगह से बड़ा आफर मिल सकता है। इस पूरे सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में माहौल सकारात्मक बना रहेगा। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह माता अथवा ननिहाल पक्ष से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी।

पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। स्वजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों में आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ेगी।

आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान  कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगीं। किसी बड़ी डील को करने पर आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान को पीले पुष्प चढ़कार श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 18 to 24 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको पर न सिर्फ निजी जीवन से जुड़ी बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज में आने वाली मुश्किलें आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। इस दौरान आपका ध्यान अपने लक्ष्य से हटकर बेवजह के कार्यों में लग सकता है। आपका कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए आपको अपने टारगेट या फिर कहें मिले हुए टास्क को समय पर सावधानी के साथ पूरा करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को मिलाजुला कर चलने की आवश्यकता रहेगी। अपने अधीनस्थ से बुरा व्यवहार भूलकर भी न करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत को लेकर सावधान रहने की विशेष आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं अथवा कोई पुराना रोग दोबारा से उभर सकता है। सेहत के प्रति भूलकर भी लापरवाही न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत के साथ आपके विरोधी या फिर कहें गुप्त शत्रु भी आपकी चिंता एवं भय का कारण बनेंगे। हालांकि आप अपने पराक्रम से उन पर काबू पाने में अंतत: कामयाब होंगे।

कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा ज्यादा बेहतर रहने वाला है। प्रेम संबंध में जल्दबाजी या फिर कहें उतावलेपन से बचें और लव पार्टनर की फीलिंग्स का ख्याल रखें। कठिन समय में जीवनसाथी संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 18 to 24 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। बीते कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान इस सप्ताह के अंत तक हो सकता है। कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। विदेश से जुड़े व्यवसाय अथवा नौकरी करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कामकाजी महिलाओं के कद एवं पद में वृद्धि होने से उनका सम्मान न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार और समाज में भी बढ़ेगा।

सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप जीवन का पूरा आनंद लेते हुए नजर आएंगे। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने जीवन में कुछ अनपेक्षित परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

इस दौरान आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। हालांकि यात्रा सुखद एवं उम्मीद से कहीं अधिक लाभप्रद एवं संबंधों को विस्तार देने वाली साबित होगी। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी एवं बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed