मेष
मेष राशि के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको सत्ता-सरकार का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपको आपको किसी संस्था विशेष से लाभ व सम्मान की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपको इस सप्ताह मनचाहा काम मिल सकता है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में खासा बदलाव देखने को मिलेगा।
नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कारोबार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा। कुल मिलाकर आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभता लिए हुए है। इस दौरान आपको आपकी परिश्रम का फल प्राप्त हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल हो सकते हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। ऐसा होने पर आपको लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के मुकदमों से मुक्ति मिल सकती है। शत्रु परास्त होंगे। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत करियर और कारोबार की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ रहने वाली है। इस दौरान व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं और प्रयास सार्थक साबित होंगे। इस दौरान बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और आपकी उच्च वर्ग के लोगों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे जो कि भविष्य में लाभ प्राप्ति का बड़ा कारण बनेगा। सप्ताह के मध्य में आपको किसी बहुप्रतिक्षित समाचार की प्राप्ति होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए इस दौरान घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती है।
वृष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके शत्रु सक्रिय होकर आपके लिए षड्यंत्र रच सकते हैं, जिससे आपको तनाव बना रहेगा। हालांकि संतोष की बात इतनी सी है कि आपको तमाम तरह की दिक्कतों की बावजूद हानि नहीं होगी। सप्ताह के अंत में परिवार के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत आपके लिए चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान घर की जरूरतों पर जेब से अधिक खर्च हो सकता है।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से इस सप्ताह वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। इस सप्ताह आपका अपने जीवनसाथी अथवा लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को सितारे इस सप्ताह जरा संभलकर चलने का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में इस सप्ताह करियर हो या फिर कारोबार खूब सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह की शुरुआत में भौतिक सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है।
व्यवसाय में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रहने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपके कार्य तमाम अड़चनों के बाद भी पूरे हो जाएंगे लेकिन यदि आपका व्यवहार लोगों के साथ रूखा रहता है तो आपके बने बनाए काम में भी अड़चनें आ सकती हैं।
यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपका अनचाही जगह पर तबादले अथवा अनचाही जिम्मेदारी मिलने का भय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कार्य को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। रिश्ते-नाते की बात करें तो इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति के साथ तकरार होने से आपका मन खिन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद खत्म होने की बजाय बढ़ सकता है। प्रेम संबंध में अपने साथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा और सिंदूर चढ़कार गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवन के किसी भी क्षेत्र में खूब सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों की कोई भूल उनके अपमान का कारण बन सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी के साथ फ्लर्ट करने से बचें। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको इस पूरे सप्ताह धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
कर्क राशि के जातकों को अपने कागजी समय पर निबटा लेना चाहिए अन्यथा सप्ताह के उत्तरार्ध में उन्हें बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यय की अधिकता रहेगी, जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला ही रहने वाला है।
अपने आत्मीय रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ संपर्क और सहयोग बनाए रखें तथा स्वजनों की पीठ आलोचना या उपहास करने से बचें। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर से ज्यादा अपेक्षा पालने की बजाय उसकी मजबूरियों को समझने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। चूंकि समय आपके अनुकूल चल रहा है, इसलिए आपको अपने जीवन में मिलने वाले अच्छे अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस सप्ताह आपको विभिन्न जरियों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में निवेश किया था तो आपको उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।
इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में किसी विशेष कामना के पूरा होने पर मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी चिंता का समाधान निकलेगा। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ में खूब लगेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग तीर्थ यात्रा का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त हो सकता है।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। यदि आपका किसी प्रिय व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था तो इस सप्ताह आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य भगवान को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।