Weekly Horoscope (14-20 July): जुलाई 2025 का तीसरा सप्ताह कई राशियों के लिए खुशियों और प्रगति की सौगात लेकर आ सकता है। 14 से 20 जुलाई के बीच ग्रहों की स्थिति में जो परिवर्तन हो रहे हैं, वे कुछ लोगों के लिए धन लाभ, करियर में तरक्की, और रुके हुए कामों के पूरे होने के संकेत दे रहे हैं। इस दौरान शनि देव वक्री होकर मीन राशि में रहेंगे, जिससे अधूरे कार्यों को पूरा करने की स्थिति बनेगी। वहीं, 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा।
Weekly Horoscope (14–20 July): जुलाई का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 14 से 20 July 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर और बाहर, दोनों जगह आपको कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान घरेलू समस्याओं को लेकर आपका मन ज़रा ज़्यादा चिंतित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेल सकते हैं।
सप्ताह के मध्य में घरेलू समस्याओं के चलते नौकरीपेशा तथा व्यवसाय से जुड़े लोगों के काम प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा उत्पन्न करने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यों के समय पर मनचाहे तरीके से न पूरे होने पर आपके मन में असंतोष बना रह सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते वित्तीय स्थिति भी डगमगा सकती है।
प्रेम संबंध और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी है। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत भी आपके लिए चिंता का विषय बनेगी। आत्मीय लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए पूरे सप्ताह वाणी और व्यवहार संयमित रखें तथा मन को नियंत्रित रखने के लिए प्रतिदिन ध्यान एवं योग करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और उन्नतिदायक रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और लंबे समय से अपने प्रमोशन अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले आदि का इंतजार कर रहे थे, तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सुख-संपत्ति आदि की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपकी रुचि धार्मिक-सामाजिक कार्यों में ज्यादा रहेगी। किसी कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में खूब रमेगा।
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद होंगी तथा कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आय के नए स्रोत बनेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। स्थायी संपत्ति के लाभ के भी योग बनेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ होगा। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। आत्मीय लोगों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों अथवा परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन अष्टलक्ष्मी की पूजा एवं इंद्रकृत लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके सोचे हुए कार्य कुछेक बाधाओं और देरी के साथ बनेंगे, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह विगत हफ्ते जो अनुकूलता बनी हुई थी, उसमें कुछ कमी का अनुभव होगा। इस सप्ताह आपको जिन लोगों से अधिक अपेक्षा रहेगी, वही समय पर काम नहीं आएंगे। ऐसे में आपको स्वयं के भरोसे ही किसी कार्य का बीड़ा उठाने का प्रयास करना चाहिए। किसी दूसरे के भरोसे अपने काम को छोड़ने की भूल-कर गलती न करें। कुल मिलाकर आपको पूरे सप्ताह खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालते हुए हर कार्य को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान के प्रति सतर्क रहें। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख में कुछ कमीपेशी देखने को मिलेगी। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में मुश्किलें आएंगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें तथा उसके साथ समन्वय बनाने का प्रयास करें।
उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और प्रतिदिन पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध का कुछ समय छोड़ दें, तो पूरे सप्ताह स्थितियां सामान्य रहने वाली हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग-समर्थन पूर्ववत मिलता रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता आदि में छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, तो आपको इस सप्ताह इससे जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
सप्ताह के मध्य में छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से आप किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। उनके नेतृत्व गुणों में विकास होगा।
इस सप्ताह आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। विशेष रूप से फिजूलखर्ची पर आप नियंत्रण करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थायी संपत्ति से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रिश्ते-नातों की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।