फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar: 16 जुलाई के बाद होगी इन 4 राशि वालों की तरक्की, कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य

Fri, 11 Jul 2025 12:44 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 11 Jul 2025 12:44 PM IST
सार

16 जुलाई को सूर्य देवता मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य का कर्क राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा...

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Positive Impact On Zodiac Sign Sun’s Transit into Cancer Horoscope In Hindi
Surya Gochar 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Gochar Kark Rashi 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व माना गया है। शास्त्रों के अनुसार सूर्य और चंद्र ऐसे देवता हैं जो प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देते हैं। सूर्यदेव हर माह अपनी राशि बदलते हैं और इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से दिखाई देता है। माना जाता है कि सूर्य की कृपा से व्यक्ति का भाग्य जाग सकता है। इस बार 16 जुलाई को सूर्य देवता मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य का कर्क राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा...



Surya Gochar: जुलाई में इस राशि के लोगों के प्रेम जीवन को मिलेगा खूबसूरत मोड़, सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर

 

Surya Gochar 2025 Positive Impact On Zodiac Sign Sun’s Transit into Cancer Horoscope In Hindi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
सूर्य के कर्क राशि में जाने से मिथुन जातकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और रुके हुए दस्तावेजों या वीजा संबंधी कार्य अब पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नई आमदनी के स्रोत सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत भी नजर आ रहे हैं।

Surya Gochar 2025 Positive Impact On Zodiac Sign Sun’s Transit into Cancer Horoscope In Hindi
कन्या राशि - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
इस गोचर का कन्या राशि के जातकों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Sawan 2025: सावन में हर दिन दीपक जलाने से मिलेंगे अद्भुत लाभ, जानें शुभ दिशा और वास्तु उपाय
Sawan Somwar 2025: पहली बार रखने जा रहे हैं सावन सोमवार व्रत? इन बातों का रखें ध्यान
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Positive Impact On Zodiac Sign Sun’s Transit into Cancer Horoscope In Hindi
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
सूर्य के गोचर से वृश्चिक जातकों को पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य का अनुभव होगा। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं और रिश्तों में मिठास आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जो लोग किसी इंटरव्यू या परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Positive Impact On Zodiac Sign Sun’s Transit into Cancer Horoscope In Hindi
धनु राशि - फोटो : amar ujala

धनु राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है। जो लोग शत्रुओं से परेशान थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म हो सकते हैं और घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। संतान की कामना रखने वाले दंपति को भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed