फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Ast in Sawan: सावन महीने में चंद्रमा कर्क राशि में 3 दिन तक अस्त, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

Sat, 12 Jul 2025 05:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 05:02 PM IST
सार

Chandra Ast effect: सावन के पावन महीने में चंद्र देव 24 से 26 जुलाई तक अस्त रहेंगे। इस दौरान कोई राशि पर इसका कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Chandra Ast in Sawan: Moon to Set in Cancer for 3 Days These Zodiac Signs Remain Stable During Sawan Transit
चंद्र देव 24 जुलाई की सुबह 4:44 बजे अस्त होंगे और 26 जुलाई की रात 8:34 बजे फिर से उदय होंगे। - फोटो : adobe stock

Chandra Ast In Sawan: इस साल सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। वहीं चंद्र देव 24 जुलाई की सुबह 4:44 बजे अस्त होंगे और 26 जुलाई की रात 8:34 बजे फिर से उदय होंगे। चंद्र के अस्त होने के दौरान वह कर्क राशि में गोचर करेंगे, हालांकि अस्त होने से पहले वे मिथुन राशि में होंगे और जब दोबारा उदय होंगे तो कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।


Weekly Horoscope (14–20 July): जुलाई का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
24 जुलाई को सुबह 10:58 बजे चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 26 जुलाई की दोपहर 3:51 बजे तक वहीं रहेंगे। इस पूरी अवधि में चंद्र देव का अधिकांश समय कर्क राशि में ही बीतेगा। ऐसे में कर्क राशि वालों को इस अवधि में खास लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां जिन पर चन्द्र अस्त का कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
Mars Transit: 18 महीने बाद मंगल करेंगे बुध के घर में प्रवेश, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Chandra Ast in Sawan: Moon to Set in Cancer for 3 Days These Zodiac Signs Remain Stable During Sawan Transit
यदि आप किसी नौकरी की तलाश में हैं तो यह समय आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
सावन के दौरान चंद्र देव का अस्त होना कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस अवधि में आप जीवन के कई क्षेत्रों में स्थिरता और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही अस्थिरता और अनिश्चितता धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी। यदि आप किसी नौकरी की तलाश में हैं तो यह समय आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। एक अच्छी कंपनी में जॉब मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वालों को भी राहत की सांस मिलेगी, क्योंकि कामकाज में सुधार और आय में स्थिरता देखने को मिलेगी। युवाओं के लिए यह समय पुराने रिश्तों को सुधारने और टूटी दोस्ती को जोड़ने का अवसर ला सकता है। विवाहित लोगों के लिए यह समय प्रेम, समझ और सामंजस्य से भरपूर रहेगा। इसके अलावा पारिवारिक स्तर पर कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है, जिससे घर का माहौल प्रसन्न रहेगा।

Chandra Ast in Sawan: Moon to Set in Cancer for 3 Days These Zodiac Signs Remain Stable During Sawan Transit
खासकर व्यापारी और दुकानदारों के लिए यह समय राहत देने वाला रहेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए भी चंद्र का अस्त होना लाभदायक रहेगा, क्योंकि इसी राशि में रहते हुए चंद्र देव अस्त होंगे। इस गोचर का प्रभाव इस राशि पर सकारात्मक पड़ेगा। खासकर व्यापारी और दुकानदारों के लिए यह समय राहत देने वाला रहेगा। पुराने आर्थिक तनावों से मुक्ति मिलेगी और अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी, जिससे बुजुर्ग सदस्यों को मानसिक सुकून मिलेगा और उनकी सेहत में भी सुधार होगा। युवा जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार लाने वाला रहेगा, जिससे वे खुद को नई ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी और जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Ast in Sawan: Moon to Set in Cancer for 3 Days These Zodiac Signs Remain Stable During Sawan Transit
खासतौर पर रिश्तों और आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चंद्र का अस्त होना अनुकूल साबित होगा। खासतौर पर रिश्तों और आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। जिन विवाहित जातकों के संबंधों में खटास या बातचीत बंद हो गई थी, उनके बीच अब फिर से संवाद शुरू होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। बुज़ुर्ग जातकों के लिए धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है और इस दौरान सेहत अच्छा साथ देगी। 24 जुलाई के बाद का समय निवेश के लिए उत्तम रहेगा, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय खासतौर पर लाभदायक रहेगा, क्योंकि आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। यदि आप स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो इस दौरान नए मौके मिल सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed