फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (12-18 अगस्त 2024): सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sun, 11 Aug 2024 06:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 11 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 august 2024 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान और अपमान दोनों झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। यदि आप टारगेट ओरिएंटेड जॉब करते हैं तो आप पर उसे पूरा करने का बड़ा दबाव बना रहेगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कारोबार में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। 

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सामने जरा ज्यादा चुनौतियां रह सकती हैं। हालांकि सुखद पहलू यह है कि ऐसे समय में आपके शुभचिंतक आपकी मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई लिखाई से उचट सकता है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं और धन का लेनदेन सावधानी और समझदारी के साथ करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बड़े-बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अनबन हो सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के इस सप्ताह हर चीज को अपने मान-सम्मान से जोड़ने की बजाय इग्नोर करना होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
 
उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी को भोग में तुलसीदल चढ़ाकर श्री हनुमान चालीसा का प्रतिदिन सात बार पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 august 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी प्लानिंग में चाहे-अनचाहे बदलाव करने पड़ सकते हैं। इस दौरान न सिर्फ कार्यक्षेत्र और कारोबार से जुड़े बल्कि घरेलू मसलों को लेकर आपको तनाव बना रहेगा। चीजों को पटरी पर लाने के लिए आपको न सिर्फ अपनी आदतों बल्कि मानसिकता में भी बदलाव लाने की जरूरत रहेगी। मनचाही सफलता पाने के लिए आपको प्राथमिकता के अनुसार काम करना होगा। 

सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी आजीविका के क्षेत्र में कोई नया प्रयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आने वाले कुछ बड़े खर्च आपके बने बनाए बजट को गड़बड़ा सकते हैं। इस दौरान आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर भी अचानक से निकलना पड़ सकता है। 

यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें तथा उनके साथ संवाद बनाए रखें। प्रेम संबंध में यदि कोई गलतफहमी पैदा हो गई है तो उसे संवाद से दूर करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए छोटी-मोटी बातों पर रिएक्ट करने से बचें। रिश्तों की उलझी डोर को सावधानी से सुलझाएं और बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी के साथ करें। मौसमी बीमारी के प्रति खूब सतर्क रहें। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 august 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार दोनों को ही आगे बढ़ाने के लिए काफी प्रयासरत रहने वाले हैं। खास बात यह कि आपको इस दिशा में अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में असंभव से लगने वाले कार्य भी इष्ट-मित्रों की मदद से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से कूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। विशिष्ट पद की प्राप्ति अथवा बड़ी जिम्मेदारी आपके हाथों में आ सकती है। 

सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई साझेदारी स्थापित करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन आदि के क्रय अथवा विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी दैनिक आय बढ़ेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। 

यदि आप लंबे समय से अकेले थे और आपको सच्चे प्यार की तलाश थी तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। कहने का तात्पर्य यह है कि आपकी जिंदगी में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है अथवा आपके रिश्ते की बात किसी सुयोग्य व्यक्ति के साथ चल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे और उसमें पूरे सप्ताह मिठास बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरंदाज कर दें तो सेहत भी सामान्य रहने वाली है।

उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 august 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कई बार ऐसा महसूस होगा कि आपके द्वारा किये गये प्रयास या फिर परिश्रम का आपको कम फल प्राप्त हो रहा है। स्वजनों के सहयोग और समर्थन को लेकर भी आप इस सप्ताह थोड़ा कम संतुष्ट रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फलदायी साबित होगी। जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 

सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखें तथा किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मनचाहे परिणाम के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने विरोधियों से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान वे आपके कामकाज में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। 

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। उतार-चढ़ाव भरे इस कठिन समय में आपको अपने और पराए के बीच फर्क जानने को मिल जाएगा। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करना चाहते हैं तो मित्रों की मदद से अपने परिजन का आशीर्वाद पाने में कामयाब हो जाएंगे। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 august 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली हो लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें एक बार फिर पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह यदि किसी कार्य में मनचाही सफलता न मिले तो निराश होने की बजाय लगातार उस दिशा में प्रयास करते रहना उचित रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आप अपने करियर और कारोबार को लेकर अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार तक लेना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 

सप्ताह के मध्य में आप अपने करियर अथवा कारोबार में पूर्व में की गई गलतियों को सुधारने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे और खास बात यह कि इसका आपको सकारात्मक परिणाम भी सप्ताह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेगा। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से निजी जीवन से जुड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए आप दूसरों के उपर अपने विचार थोपने का प्रयास न करें। 

सप्ताह के मध्य में आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, जिसके चलते आप कुछ लोगों से उचित दूरी बना लेंगे। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। कठिन समय में लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा नरम रहेगा। ऐसे में खानपान और दिनचर्या का पूरा ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की केसर का तिलक लगाकर पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed