मेष
मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देंगे। खास बात यह कि ऐसा करते हुए उन्हें स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन पूरे सप्ताह मिलता रहेगा। पूरे सप्ताह आपके भीतर गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप अपना कार्य पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार के सहयोग से आपको कोई बड़ी डील करने को मिल सकती है।
विदेश से जुड़े काम करने वालों को इस सप्ताह कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर-परिवार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ और सुखमय रहने वाला है। इस दौरान घर के किसी प्रिय सदस्य की विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं या फिर आपको किसी धार्मिक आध्यात्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर थोड़ा ज्यादा धन खर्च हो सकता है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ बढ़िया ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिव उपासना तथा शिव चालीसा का पाठ करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से लेकर कामकाज की चिंताएं घेरे रह सकती हैं। इस दौरान घर के किसी सदस्य के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। माता-पिता की तरफ से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का जरा ज्यादा ही बोझ बना रहेगा तो वहीं छोटे-मोटे कार्य को करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके काम को बिगाड़ने या फिर उसमें अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपका ध्यान अपने कार्यों से हटकर व्यर्थ के कार्यों में लग सकता है। जिससे आपको खूब बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने की गलती न करें।
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्यकता है। इसकी अनदेखी करने पर चोट-चपेट लगने की आशंका है। साथ ही साथ किसी भी नियम और कानून को तोड़ने की गलती न करें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ तमाम तरह की परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें तथा माता और मां समान का आशीर्वाद लें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में अपने रिश्तों की कद्र करें तथा दूसरों से उलझने की बजाय उसकी बात को समझने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से मिलाकर चलने में समझदारी रहेगी क्योंकि इस सप्ताह आपके कार्य धीमी गति से पूरे होंगे और उनमें कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए अपने अधीनस्थ और वरिष्ठ दोनों की आवश्यकता पड़ेगी।
कामकाज की मुश्किलों के बीच आपकी सेहत भी आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जिसका आपके कामकाज पर भी असर पड़ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बनाए रखने के लिए दूसरों के विचारों और नापसंदगियों से भी समझौता करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरु करने या फिर अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।
करियर-कारोबार के सिलसिले में सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा में सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर या फिर आपका लाइफ पार्टनर काफी मददगार साबित होगा और आपका संबल बनेगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प और तुलसीदल चढ़ाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह यदि आप अपने काम को धैर्य और समझदारी के साथ करते हैं तो आपको उम्मीद से अधिक लाभ और सुख की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन लापरवाही करने पर आपके लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को कल पर टालने की बजाय समय पर बेहतर तरीके से करने की कोशिश करना चाहिए।
सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिनकी मदद से आप अपने काम को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह माता अथवा ननिहाल पक्ष से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो परिजन उसे स्वीकार करते हुए विवाह की इजाजत दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा चलता हुआ नजर आएगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी अचानक से किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात संभव है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।। जीवनसाथी से अनुकूल सहयोग मिलेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य है लेकिन फिर भी आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रद रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने शुभचिंतकों, मित्रों और परिजनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। यदि आपका भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो सप्ताह की शुरुआत में कोई इससे संबंधित शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। विरोधी खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं।
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आपका पैसा बाजार या फिर किसी योजना में अटका हुआ है तो व्यक्ति विशेष की मदद से आप उसे पाने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद हैं। इस सप्ताह कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और बाजार में आपकी साख में वृद्धि होगी। इस दौरान बाजार में फंसा हुआ धन निकल सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। पदोन्नति के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत तक आपको कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कामकाजी महिलाओं के पद और कद में बढ़ोत्तरी होने से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि किसी बात को लेकर आपकी लव पार्टनर से खटपट चल रही थी तो इस सप्ताह आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपकी लव लाइफ एक बार फिर से पटरी पर आ जाएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल दें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।