फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (07–13 July 2025): किसे मिलेगा भाग्य का साथ और कौन करेगा संघर्ष? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 07 Jul 2025 08:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 08:12 AM IST
सार

साप्ताहिक राशिफल  07 से 13 जुलाई 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए  पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal  07 to13 July 2025 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल 07-13 जुलाई - फोटो : amar ujala

Saptahik Rashifal (07-13 July 2025): ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की दिशा एक बार फिर हमारे जीवन में नए संकेत लेकर आई है। जुलाई का यह दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ समाचारों की सौगात लाएगा, तो कुछ के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण और धैर्य की परीक्षा बन सकता है। कहीं करियर में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे, तो कहीं रिश्तों में आई दूरियां सुलझने लगेंगी। वहीं कुछ लोगों को इस सप्ताह संघर्षों से दो-चार होना पड़ सकता है, लेकिन सही दृष्टिकोण और प्रयास से हर चुनौती का हल निकल सकता है।


Dakshinmargi Budh: ग्रहों के राजकुमार हुए दक्षिणमार्गी, इन राशियों को धनलाभ के साथ करियर में भी मिलेगी तरक्की
इस हफ्ते चंद्रमा और बुध की चाल, साथ ही शनि की दृष्टि कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपकी राशि के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं । तो आइए, जानते हैं 7 से 13 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल। 
Shukra Gochar 2025: 8 जुलाई से वृषभ समेत इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
 

weekly horoscope saptahik rashifal  07 to13 July 2025 know predictions of all zodiac signs
इस दौरान भावुकता में आकर लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास करने की भूल न करें। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।


साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। इस दौरान भावुकता में आकर लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास करने की भूल न करें।
सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों के कार्य जब तक सिद्ध न हो जाएं, तब तक अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े अहम फैसलों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ और लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप धैर्य और विवेक से अपनी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे, जिससे आपको अंततः कामयाबी भी मिलेगी। इस दौरान आपका मन कोलाहल से दूर किसी शांत जगह पर जाने का करेगा। आपका अधिक समय चिंतन-मनन में बीतेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। मेष राशि के जातक यदि अपने प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपने रिश्ते के बीच में किसी भी प्रकार का ईगो लाने से बचना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन सिंदूर का तिलक लगाएं और हनुमत उपासना में चालीसा का सात बार पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal  07 to13 July 2025 know predictions of all zodiac signs
आपका जहां-तहां अटका धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और आपके कोष की शोभा बढ़ाएगा। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

साप्ताहिक राशिफल

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और उन्नति प्रदान करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको दैनिक कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। आप सभी ओर से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर की आप पर विशेष कृपा बरसेगी।
सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय कर सकते हैं। आपको भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। आपका जहां-तहां अटका धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और आपके कोष की शोभा बढ़ाएगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
सप्ताह के मध्य में उन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा बढ़ेगी और एकाग्र मन से वे पढ़ाई-लिखाई पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह सामान्य रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपके अपने माता-पिता एवं अन्य परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण एवं लगाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सफेद चंदन का तिलक लगाएं और पूजा में श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal  07 to13 July 2025 know predictions of all zodiac signs
किसी लाभदायक योजना से भी जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। यदि आप व्यवसायी हैं और बीते कुछ समय से बाजार में मंदी का सामना कर रहे थे या फिर कारोबार में आपको मनमुताबिक लाभ की प्राप्ति नहीं हो रही थी, तो आपकी यह शिकायत इस हफ्ते दूर हो सकती है। इस सप्ताह आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। किसी लाभदायक योजना से भी जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष फलदायी रहने वाला है। आप स्वयं की बुद्धि एवं चातुर्य से अटके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम फलदायक बना हुआ है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम और प्रयास की प्रशंसा करेंगे।
इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में स्थितियां आपके पक्ष में जा सकती हैं। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए उनका आदर करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal  07 to13 July 2025 know predictions of all zodiac signs
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में लोगों के उकसाने पर क्रोध करने से बचना होगा। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।

साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आपकी चीजें कभी मन मुताबिक तरीके से बनती हुई नजर आएंगी, तो कभी आपको कार्यों में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ेगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर भावनात्मक दबाव बनाकर आपको ठगने की या फिर कहें, अपना काम निकलवाने की कोशिश में लगे रहते हैं। आपको समझना होगा कि यह सप्ताह दया नहीं, दांव दिखाने का है। ऐसे में किसी भी निर्णय को लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करें।
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में लोगों के उकसाने पर क्रोध करने से बचना होगा। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करके अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको सही होते हुए भी कुछ लोगों के सामने झुकना पड़ सकता है। इस सप्ताह विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है और उनकी एकाग्रता में कमी आ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाएं तथा रुद्राक्ष की माला से "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed