फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: आज शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन, वृषभ समेत इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Tue, 08 Jul 2025 07:32 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 08 Jul 2025 07:32 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब शुक्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो यह व्यक्ति के करियर और प्रेम जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Enters In Rohini Nakshatra these Zodiac Sign will get benefits
Shukra Gochar 2025 - फोटो : adobe stock

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। वह सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, प्रेम, कला और सौंदर्य के प्रमुख कारक माने जाते हैं। कुंडली में उनका स्थान व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। मान्यता है कि जब शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति विलासिता से भरपूर जीवन जीता है और उसका आकर्षण एवं सौंदर्य भी बढ़ता है। शुक्र का गोचर जातकों को करियर, प्रेम और जीवनशैली के क्षेत्रों में विशेष लाभ प्रदान करता है। जब शुक्र राशि और नक्षत्र बदलते हैं, तब उनके प्रभाव से कई लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

ऐसे में एक बार फिर शुक्र ग्रह ने गोचर कर लिया है। आज यानी 8 जुलाई 2025 को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर वे चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं । इस गोचर का प्रभाव कुछ विशेष राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Shukra Gochar 2025 Venus Enters In Rohini Nakshatra these Zodiac Sign will get benefits
Shukra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
(पृथ्वी तत्व, स्वामी: शुक्र)
स्थिर, विलासप्रिय और व्यवहारिक। शुक्र भौतिक सुख, प्रेम और कला का कारक है।
 
  • शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे और अचानक धन लाभ होगा।
  • विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता और सहयोग बढ़ेगा। 
  • नया कॉन्ट्रैक्ट या प्रॉजेक्ट मिलने की संभावना है।  
  • शुक्र के गोचर से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
  • रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे।
  • घर और बाहर दोनों जगह लोगों से सुख-सहयोग प्राप्त होगा।
Shukra Gochar 2025 Venus Enters In Rohini Nakshatra these Zodiac Sign will get benefits
Shukra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
(जल तत्व, स्वामी: चंद्रमा)

संवेदनशील, पोषण देने वाले, घरेलू। चंद्रमा भावनाओं और मन का कारक है।
 
  • कर्क राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। 
  • खास बात यह है कि आपकी बातचीत की शैली लोगों को आकर्षित करेगी।
  • कर्क राशि के जो लोग नेटवर्किंग क्षेत्र में काम रहे हैं उन्हें नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
  • विदेश यात्रा के योग प्रबल हैं। 
  • आपको लव लाइफ में भी इसके शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे। 
  • सोसाइटी में मान- सम्मान बढ़ेगा। 
  • समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
 

Kuber Dev Lucky Zodiac Signs: कुबेर देव की कृपा से चमकती हैं इन राशियों की किस्मत, कभी नहीं होती धन की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Enters In Rohini Nakshatra these Zodiac Sign will get benefits
Shukra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
(वायु तत्व, स्वामी: शुक्र)
संतुलनप्रिय, कलाप्रेमी, सहयोगी। शुक्र प्रेम, सौंदर्य और संबंधों का स्वामी।
 
  • तुला राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है। आपको धन लाभ की प्राप्ति संभव है।
  • विद्यार्थियों के लिए भी यह समय रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। 
  • विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता और सहयोग बढ़ेगा।  
  • नए संपर्कों के माध्यम से भविष्य में आर्थिक और करियर से जुड़ी बड़ी योजनाएं आकार ले सकती हैं।
  • किसी नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे।
  • कला में निखार आएगा।
  •  इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह आत्मीय लोगों से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। 

Surya Gochar: 16 जुलाई को सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर इसका प्रभाव



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed