Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (2 से 8 सितंबर): सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 02 Sep 2024 05:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 02 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 02 to 08 september 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने लक्ष्य की ओर पूरे मनोयोग से प्रयास करते हैं तो निश्चित तौर पर उन्हें वो हासिल हो सकता है, जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह आपके लिए अधिक सुखदायी और फलदायी साबित होगा। हालांकि कुछ चीजों को लेकर आपको सावधानी भी अपेक्षित है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी स्थान विशेष में तबादले या मनचाहे पद के लिए प्रयासरत थे तो उस दिशा में अच्छी खबर सुनने को प्राप्त होगी।

व्यवसाय में भी प्रगति और लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। करियर-कारोबार में कामयाबी और परिवार में प्रेम और सामंजस्य के कारण आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। बीते सप्ताह आपके स्वभाव में जो तीखापन था, वह धीरे-धीरे खत्म होता नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मित्र अथवा व्यक्ति विशेष की मदद से अटका कार्य पूरा होगा। आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। आय से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान निकलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक मामलों से संबंधित समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत से निकल आएगा। प्रेम संबंध में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी। जीवनसाथी से खुशखबरी मिल सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

Trending Videos
weekly horoscope saptahik rashifal 02 to 08 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के किसी भी क्षेत्र में बहुत सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ आप उन लोगों से खूब सावधान रहें जो आपको समझाने की बजाय उलझाने की कोशिश करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको भूमि-भवन या फिर कहें पैतृक संपत्ति को लेकर चिंता बनी रहेगी। इससे जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने करियर-कारोबार को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें अन्यथा आपको बड़ी आर्थिक हानि होने की आशंका है।

वहीं नौकरीपेशा व्यक्ति को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने कामकाज पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस सप्ताह आपका अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकता है। परिवार के अन्य सदस्यों से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं। सेहत की दृष्टि से समय कुछ विपरीत फलकारी बना हुआ है। ऐसे में अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 02 to 08 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जरा ज्यादा ही भागदौड़ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मनोरथ पूरे तो होंगे लेकिन उसमें बड़ी दिक्कतें भी आएंगी। हालांकि आप अपने विवेक एवं बुद्धिबल से सभी समस्याओं से अंतत: पार पाने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के प्रारंभ में आपको शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस दौरान आप अपने खानपान एवं दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें तथा मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहें। इस दौरान किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने की आशंका भी रहेगी। ऐसे में किसी भी दिक्कत को नजरंदाज न करें और उसका समय पर इलाज करवाएं। रोजी-रोजगार की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध जहां परेशानी लिए रह सकता है, वहीं उत्तरार्ध में आपको भाग्य का सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा।

इस दौरान नौकरीपेशा वर्ग के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ हद तक अनुकूलता आ सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर और जूनियर का विशेष सहयोग मिल सकता है। अधिकारी वर्ग आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के अंत तक आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। हालांकि कोई भी व्यापारिक निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना बिल्कुल न भूलें और यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो साझेदार पर जरूरत से ज्यादा विश्वास नहीं करें। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 02 to 08 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही जीवन में मिलने वाली सफलता से आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। हांलाकि आपको इस पूरे सप्ताह अति उत्साह से बचने की आवश्यकता भी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी तीर्थ विशेष की यात्रा पर जाने का भी अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। कारोबार में लाभ और प्रगति के योग बनेंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से संबंधित यात्रा भविष्य में बड़े लाभ प्राप्ति का कारण बनेगी। कुल मिलाकर व्यवसायी वर्ग अपने कारोबार से सन्तुष्ट नजर आएगा। इस दौरान आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मेल-मुलाकात संभव है। आर्थिक दृष्टि से समय शुभ फलप्रद बना हुआ है। पर्याप्त धनागम के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। पारिवारिक दृष्टि से यह पूरा सपताह आपके लिए शुभ फलप्रद बना हुआ है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके विवाह की बात चल सकती है अथवा आपकी किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आपको घर-परिवार एवं जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से भी सामान्य रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 02 to 08 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। बीते कुछ हफ्तों से आप जिस चिंता को लिए इधर-उधर परेशान होकर भटक रहे थे, इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा शुभचिंतक की मदद से उसे दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी मामले में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान आपके यश एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। कुछ मामलों में अपेक्षित अनुकूलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा और और आप दोगुनी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर उनके अधिकारीगण पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे।

सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। छात्र वर्ग के लिए अध्ययन की दृष्टि से समय अनुकूल है। परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। परिजनों के बीच सुख और सहयोग बना रहेगा। भाई-बहन की ओर से आपको पूरा स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप पर आपके पिता की विशेष कृपा बरसती नजर आएगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए प्रयासरत थे तो आपके परिजन इसके लिए हामी भर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed