Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या और मकर राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानें बाकी राशियों का हाल

Mon, 02 Sep 2024 05:54 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
2 September Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal 02 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है और आपको बिजनेस में लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने नहीं देना है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने सामानों पर पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उभरेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात शुरू हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

Aaj Ka Rashifal 02 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई डील फाइनल होने से आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आप अपने काम से अधिकारियों को खुश रखेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंद भरा समय व्यतीत करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई भी फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। बिजनेस में आप यदि कोई जोखिम उठाएंगे, तो इससे बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी पारिवारिक मुद्दे को सुलझाने में संयम बनाए रखें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपके अधिकारी भी शाबाशी देंगे। अपनी किसी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार देने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed